
Rashifal
भोपाल। 30 मई दिन गुरुवार को पांच राशियों को डबल फायदा होने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति बन रही है। इस शुभ स्थिति के बनने से आयुष्मान नाम का शुभ योग बन रहा है। साथ ही तिथि, वार और नक्षत्र से मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। इस योग के बनने से वृष, कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक लोगों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा शुभ रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर कुछ राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। जानिए कैसा रहेगा इन पांच राशियों के लिए आज का दिन.....
ये भी पढ़ें.....
वृष राशि
आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी रखें। दिन पूरी तरह से आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन अशांत रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। कई चीजों में सफलता के संकेत दिख रहे हैं।
कर्क राशि
पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहना वाला है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।
कन्या राशि
करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करनेका सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। मित्रों-स्वजनों से भेंट मुलाकात होगी। दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद ले सकते हैं।
तुला राशि
क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी, भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में उन्नती के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में ले कर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें, कुसंगति हानिकर रहेगी।
मकर राशि
संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा, प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
Updated on:
30 May 2019 11:42 am
Published on:
30 May 2019 11:42 am
