30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

31 अगस्त राशिफल: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ, हो सकता है बड़ा धन लाभ

31 अगस्त राशिफल: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ, हो सकता है बड़ा धन लाभ

3 min read
Google source verification
love astrology

love astrology

भोपाल। 31 अगस्त 2018 अगस्त माह का सबसे अंतिम दिन है। मां लक्ष्मी का दिन होने के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए धन आगमन का दिन हो सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि महीने के अंतिम दिनों में मंगल के दिशा बदलने के कारण कई राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन कुछ राशि के जातक की धन को लेकर समस्याएं खत्म हो जाएंगी। जानिए शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 के दिन का राशिफल..

मेष

आप के दिन आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें। लेन-देन संभलकर करें। बिगड़े काम में धीरे-धीरे सफलता मिलने लगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को नौकरी के शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। लंबित पड़े मुकादमों से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद से भरा हो सकता है। आज व्यापार और आय की वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। आर्थिक दशा ठीक नहीं रहेगी। जो जातक नौकरीपेशा है उन्हें संभलकर रहना होगा। धार्मिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।

मिथुन

आज के दिन ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रभाव रखने वाले लोगों से मुलाकातें होगी जिससे की मिथुन राशि के लोगों को सफलता प्राप्त होगी। पराक्रम से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क

आज के दिन धन निवेश से आपकी पूंजी में वृद्धि के संकेत है। नवीन और व्यवसाय के योग बन रहे हैं। आज भाग्य वृद्धि का दिन है। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

सिंह

हर काम में उन्हें सफलता मिलेगी। चाहे वह नौकरी पेशा वर्ग हो या फिर अपना व्यवसाय करने वाला। आज के दिन आपको बाहर के खान-पान से परहेज करना होगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। मानसिक रूप से मजबूत और स्वस्थ महसूस करेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद मिलेगा।

तुला

आज के दिन आपको धैर्य और सतर्कता पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आप आनंदपू्र्वक रह सकेंगे। वाणी पर संयम बरतें। खर्च की मात्रा आज बढ़ सकती है।

वृश्चिक

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। वाद-विवाद में न फसें। संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करने की गणेशजी की सलाह है।

धनु

आप में उत्साह का अभाव हो सकता है। कोई नया संबंध भी बन सकता है जो आपके लिए लंबे समय तक फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण ना हो, इसका ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज साइन करते समय विशेष ध्यान रखें। धनहानि का योग है।

मकर

आज के दिन अपनी भावनावों को काबू में रखने का प्रयास करें नहीं तो इसकी वजह से हानि उठानी पड़ सकती है। मित्रों और परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास हो सकता है। स्थायी संपत्ति से जुड़े कार्य आज आप कर पाएंगे। व्यावसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ

आपके संघर्ष के दिन अब जाने वाले हैं। भाग्य आपकी तरफ मुड़कर चलने वाला है। मध्याह्न के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थजीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धनलाभ होने की संभावना भी है।

मीन

आज आप प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य का आरंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। जमीन-जायजाद में आपको किसी कानूनी दांव-पेंच में फंस सकते है। सचेत रहने की जरूरत है।

Story Loader