25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल बंद रहेंगे सभी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज और बैंक

कलेक्टर अविनाश लवानिया की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है....

2 min read
Google source verification
photo1661840255.jpeg

Ganesh chaturthi

भोपाल। गणेश चतुर्थी (31 अगस्त को) पर भोपाल शहर समेत पूरे जिले में स्थानीय अवकाश (govt holidays 2022 madhya pradesh)
रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर अविनाश लवानिया की ओर से कुछ दिन पहले ही आदेश जारी कर दिया गया था। इसके अलावा इस साल के दूसरे स्थानीय अवकाशों में दीपावली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को भी स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, 3 दिसंबर को गैस त्रासदी स्मृति दिवस के चलते स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि, 3 दिसंबर का यह अवकाश केवल भोपाल शहर के लिए ही होगा। बाकी जिले में सभी विभाग और कार्यालय अन्य कार्य दिवसों की भांति ही संचालित किए जाएंगे। भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस पर केवल भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।

12 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक

अगले महीने यानी सितंबर में अलग-अलग जगहों पर बैंक करीब 13 दिन (govt holidays 2022 madhya pradesh) बंद रहेंगे। अभी अगस्त में भी बचे हुए दिनों बैंक कई दिन बंद रहेंगे। जैसे 27 अगस्त को चौथा शनिवार पड़ेगा और अगले दिन 28 अगस्त को रविवार है। फिर अगले दिन ही 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि है. इस दिन गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 31 अगस्त को महीने के आखिरी दिन गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

देखें छुट्टियों की लिस्ट

1 सितंबर, 2022 – गणेश चतुर्थी के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
6 सितंबर, 2022- विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
7-8 सितंबर, 2022- ओणम के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंदन
9 सितंबर, 2022- इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक नहीं खुलेंगे।
10 सितंबर, 2022– श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों में अवकाश रहेगा।
11 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
18 सितंबर, 2022- रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगें।
21 सितंबर, 2022- श्री नारायणा गुरु समाध‍ि द‍िवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे।
24 सितंबर, 2022- चैथे शनिवार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।
25 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
26 सितंबर, 2022- नवरात्र‍ि स्‍थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।