22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल गेम्स 2025 में एमपी की बेटी ने जीता गोल्ड, पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा प्रदेश

38th National Games: 'मिशन गोल्ड' में डाइवर पलक शर्मा ने सोमवार को एमपी के खाते में एक और स्वर्ण पदक डाला। एक मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग व्यक्तिगत महिला वर्ग में पलक ने165.20 अंक के साथ जीत दर्ज की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Feb 2025, 8:09 AM IST

National Games mp players

National Games mp players: स्वर्ण पदक विजेता पलक को को सीएम ने दी बधाई.

38th National Games 2025: 'मिशन गोल्ड' में डाइवर पलक शर्मा ने सोमवार को एमपी के खाते में एक और स्वर्ण पदक डाला। एक मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग व्यक्तिगत महिला वर्ग में पलक ने165.20 अंक के साथ जीत दर्ज की। उत्तराखंड में यह उनका तीसरा पदक था। ३८वें राष्ट्रीय खेल के पदक तालिका में मप्र 10 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य के साथ 20 चौथे स्थान पर है। वहीं पुरुष बास्केटबॉल टीम ने तेलंगाना व पंजाब को हरा फाइनल में जगह बनाई। बॉक्सिंग के पुरुष वर्ग में अनिरुद्ध बुंदेला और महिला वर्ग में दिव्या पवार ने अगले दौर में जगह बनाई। रोइंग में शानदार प्रदर्शन कर खिलाडिय़ों ने 11 में से इवेंट जीत फाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि तीन पर इवेंट शेष है।

जानें कौन हैं पलक शर्मा?

बता दें कि पलक शर्मा मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की रहने वाली हैं। पलक ने बहुत ही कम उम्र से गोताखोरी सीख रही हैं। स्वर्ण पदक जीतने से पहले पलक भारत की पहली महिला गोताखोर होने का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

सीएम ने पलक को एक्स पर दी बधाई

सीएम ने एक्स पर पलक को बधाई दी है। बधाई की इस पोस्ट में सीएम ने लिखा, 'उत्तराखंड में आयोजित 38th National Games 2025 में Aquatics खेल के Spring Board Diving इवेंट में मध्यप्रदेश की बेटी पलक शर्मा को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से श्रृंखला का तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप इसी तरह भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करती रहें, यही कामना है।'

हार के साथ आशी के सफर पर ब्रेक

शूटिंग में सोमवार का दिन प्रदेश के लिए निराशाजनक रहा। रविवार को वालिफाइंग राउंड में रिकॉर्ड अंकों से फाइनल में प्रवेश करने वाली आशी चौकसे मेडल से चूक गईं। उन्हें सातवें स्थान पर संतोष करना पड़ा। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद प्रदेश को उनसे काफी उम्मीदें थीं।

ये भी पढ़ें: सौरभ की 20 प्रॉपर्टी का मालिक निकला चेतन, शरद 100 करोड़ी, लोकायुक्त हैरान