30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

39वीं नेशनल जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप उड़ीसा में

कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर (ओडिसा) में 7 से 11 दिसम्बर तक 39वीं नेशनल जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप खेली जा रही है। प्रतियोगिता में मंगलवार को खेल अकादमी के खिलाड़ी मोहित यादव और सोनम परमार ने स्वर्ण और वोल्ट खिलाड़ी नितिका आकरे ने रजत पदक जीता।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 11 Dec 2024, 12:30 PM IST

39th National Junior Athletics Championship in Orissa

39th National Junior Athletics Championship in Orissa

खेल अकादमी के एथेलेटिक्स खिलाडिय़ों ने जीता सोना, चांदी

मोहित यादव और सोनम परमार ने जीता स्वर्ण, वोल्ट खिलाड़ी नितिका आकरे ने जीत रजत

भोपाल. कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर (ओडिसा) में 7 से 11 दिसम्बर तक 39वीं नेशनल जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप खेली जा रही है। प्रतियोगिता में मंगलवार को खेल अकादमी के खिलाड़ी मोहित यादव और सोनम परमार ने स्वर्ण और वोल्ट खिलाड़ी नितिका आकरे ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में एथेलेटिक्स अकादमी के खिलाडिय़ों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत सहित 5 पदक हासिल किए। खिलाड़ी मोहित यादव ने पुरुष वर्ग 3000 मी. दौड़ में 8:16:84 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।

रजत पदक छत्तीसगढ़ के राहुल वर्मा ने 8:18:19 सेकंड का समय लेकर और कांस्य पदक तमिलनाडू के योगश्वर आर. ने 8:22:50 सेकंड का समय लेकर हासिल किया। खेल अकादमी की ही खिलाड़ी सोनम परमार ने महिला वर्ग 3000 मी. दौड़ में 9:44:16 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत पदक गुजरात की शिल्पा दिहोरा ने 9:44:56 सेकंड का समय लेकर और कांस्य पदक महाराष्ट्रा की मिताली भोयर ने 9:45:24 सेकंड का समय लेकर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में पोल वोल्ट मुकाबले में नितिका आकरे ने बालिका वर्ग में 3.60 मी. की ऊंची छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर रहीं। हरियाणा की खिलाड़ी वंशिका घंघ ने 3.76 मी. की छलांग लेकर स्वर्ण और तमिलनाडू की खिलाड़ी दीपिका ने 3.50 मी. ऊंची छलंाग लगाकर कांस्य पदक अर्जित किया।

पदक विजेता खिलाड़ी

  1. मोहित यादव पुरुष वर्ग 3000 मी. दौड़, स्वर्ण पदक
  2. सोनम परमार महिला वर्ग 3000 मी. दौड़, स्वर्ण पदक
  3. नितिका आकरे पोल वोल्ट ने रजत पदक हासिल किया