
दही खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें,वरना पछताना होगा सारी जिंदगी
भोपाल। आज के दौर में अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान के वजह से तकरीबन हर इंसान किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा हैं। ये तो सही है कि वर्तमान मे जरूरत को पूरा करने के लिए पैसे कमाना बहुत जरूरी है।
लेकिन अपने स्वास्थ्य की कीमत पर... ये कार्य काफी महंगा साबित होता है, इसलिए आज हम आपको कई चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपने डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे।
डायटिशियन अनंता श्रीवास्तव के अनुसार दरअसल कई बार हम जानकारी के अभाव में भी आपस में विरोधी गुण वाली चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो हमें काफी नुकसान पहुंचाता है। जैसें गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा लोग दही और उससे बनी हुई चीजें खाते हैं। लेकिन ये जानना बहुत आवश्यक है कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें दही के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
कई बार विरोधी गुणों वाली चीजें मिलाकर खाने से इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। क्योंकि इनको साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन निकलने लगते हैं, जिससे पेट गड़बड़ होने से लेकर उल्टी आना, जी मचलाना जैसे रिजल्ट देखने को मिलते हैं।
आयुर्वेद के डॉक्टर राजकुमार बताते हैं कि वैसे तो दही बेहद फायदेमंद होता है इसे कैल्शियम से लेकर लेटिक एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप इसे सही ढंग से खाते हैं तो ये आपको बेहद फायदा पहुंचाएगा। डाइजेशन सुधारने के लिए इससे बेहतर और कुछ नहीं। लेकिन कुछ चीजों के साथ दही खाने पर इसका उल्टा असर होता है।
विपरीत गुण वाली चीजें खाने से ये होता है असर:
डॉ. राजकुमार के अनुसार हम सभी जानते हैं कि आजकल मौसम में बेहद बदलाव हो रहा है जिसके कारण बहुत सी बीमारियां फैल रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि समय के बदलाव के साथ साथ आज के लोगों का खानपान में भी बदलाव आ गया है, जिसकी वजह से लोगों में अनेक प्रकार की कई समस्याएं तेज़ी से पैदा हो रही है। जिसमें शीघ्रपतन, कमजोरी, धातु दुर्बलता आदि परेशानियां शामिल हैं।
कहा जाता है कि दही हर किसी के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिसमें दही खाने से आपकी परेशानी कहीं हद तक बढ़ सकती है।
इतना ही नहीं दही से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य भी हैं, जिनके बारे में आप कम ही जानते होंगे... दरअसल ऐसी 4 चीजें हैं, जिसे दही के साथ खाने से हमारे शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।
डॉ. राजकुमार के अनुसार जहां एक ओर दही स्किन से लेकर पाचन-तंत्र तक को बेहतर बनाने में मदद करता है और इसकी उपयोगिता को कोई मना भी नहीं कर सकता, लेकिन इसे गलत वक्त पर या फिर गलत इंसान को देने पर समस्या और भी बढ़ सकती है। ये तब हो सकता है जब आप दही के सेवन के बाद ऐसी चीजों का भी सेवन कर लेते हैं जो गुण में इसके विपरीत हैं।
दही खाने के साथ या बाद इन चीजों से दूर ही रहें...
1. आम के साथ दही
गर्मियों में ये दोनों चीजें बहुत आम है, लेकिन आपको दही के साथ आम नहीं खाना है। अगर आप इन दोनों को साथ में खाते हैं तो आपकी बॉडी में टॉक्सिन बन जाएंगे। क्योंकि इन दोनों की तासीर एक दूसरे से उल्टी होती है। दही ठंडा माना जाता है वही आम गर्म होता है।
2. चिकन
यदि आपको दही खाना पसंद है तो आपको ये भी पता होना चाहिए कि दही ठंडा होता है, वही मुर्गे का मांस या बकरे का मांस गर्म होता है। यानि की अगर आप दही खाने के बाद चिकन या मांस खाते हैं तो यह आपस में मिलकर ऐसे तत्व बनाते हैं जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है।
3. दही बड़ा
आपको अगर दही बड़ा खाना पसंद है तो आपको ध्यान रखना चाहिए की यदि आप दही खाने के बाद दही बड़ा खाते हैं, तो यह आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। ऐसा करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकता है और आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है।
4. मछली
कभी भी मछली खाने के बाद दही नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसके खाने से ल्युकोडर्मा हो सकता है। ये वही सफेद दाग वाली बीमारी है। जी हां हम उसी बीमारी के बारे में बात कर रहे हैं जो इंसान के चेहरे पर सफेद धब्बे आ जाते हैं। मछली खाने के बाद यदि आप दही खाते हैं तो, ऐसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।
Published on:
20 Apr 2019 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
