
भोपाल। पानी पूरी, इंडिया का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड। जिसे खाते ही देश ही नहीं, बल्कि विदेशियों का भी मन खुश हो जाता है। आजकल पानी पूरी कई फ्लेवर और टेस्ट में मिलने लगी है। पर क्या आप जानते हैं कि पारम्परिक या रेगुलर पानी पूरी का जायका आपकी सेहत पर भी असर डालता है। सिर्फ जायके या स्वाद के लिए ही नहीं पानी पूरी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटी-छोटी ये वॉटर बॉल्स (पानी पूरी) हाई कैलोरी फूड की कैटेगरी में आती हैं। एक प्लेट यानी 4-6 पीस पानी पूरी में 216 कैलोरी के बराबर होती है। ऐसे में यह वजन घटाने में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। हालंाकि इन दिनों बारिश का मौसम है, ऐसे में हो सके तो घर पर ही पानी पूरी बनाएं और उसका मजा लें। आज पानी पूरी डे पर हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह पानी पूरी खाकर आप अपनी सेहत भी सुधार सकते हैं...तो आइए जानते हैं पानी पूरी खाने से आखिर किन बीमारियों से मिल सकती है निजात...कैसे घटा सकते हैं आप अपना वजन...
- अगर आप एक फुल प्लेट पानी पूरी खाते हैं, तो ये इससे आपको 216 कैलोरी मिलती है।
- पानी पूरी से कई पोषक तत्व हमें मिलते हैं। इनमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, पोटेशियम, फोलेट, जिंक और विटामिन ए, बी-6, बी-12, सी और डी शामिल है।
- पानी के साथ जो मसाले आपको पानी पूरी में परोसे जाते हैं, उनसे वेट लॉस में मदद मिलती है।
- वेट लोस के लिए आप पानी-पूरी का पानी तैयार करते समय उसमें, सौंठ, हींग, नींबू, इमली, कच्चा आम, गुड़ और काला नमक मिलाया जाता है।
- ये सभी चीजें फैट बर्न करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और कैलोरी-बर्निंग प्रोसेस को बढ़ा देती हैं। जिससे आपका वजन कम होने लगता है।
- पानी पूरी और उसका पानी पेट की समस्याओं से आपको छुटकारा दिला सकता है।
- इसके लिए आप पानी पूरी के पानी में मीठा कम डालें और पुदीना, जीरा, हींग मिलाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
- पानी पूरी में इस्तेमाल होने वाला हरा धनिया पेट फूलने और यूरीन की समस्या दूर करता है।
- साथ ही पानी में मौजूद हींग, एंटी-फ्लैटुलेंस गुणों के कारण पीरियड्स में होने वाले दर्द और पेट में गड़बड़ी को रोकने में भी मदद करता है।
- मुंह के छाले के दौरान पानी पूरी के साथ मिलने वाले जलजीरा में तीखापन और पुदानी या खट्टापन से छाले को दूर करने में मदद मिलती है।
- कई बार ठीक से खाना ना पचने या यात्रा करते समय लोगों को बहुत अधिक उल्टी की समस्या होने पर पानी पूरी खाने से आराम मिलता है।
- दरअसल, पानी पुरी में काला नमक होता है जो पेट की गैस, बदहजमी और ब्लोटिंग से आराम दिलाता है।
- बस आपको ध्यान यह रखना है कि पानी पूरी हर किसी जगह पर जाकर न खाएं। चुनिंदा दुकाने ही ऐसी होती हैं जहां हाइजीन का ध्यान रखा जाता है, इसलिए इन्हीं दुकानों पर पानी पूरी खाएं। वरना सबसे बेस्ट है कि अपने घर में आटे से पानी पूरी बनाएं और मनचाहे फ्लेवर का पानी बनाकर मजे से खाइए...
Updated on:
12 Jul 2023 04:04 pm
Published on:
12 Jul 2023 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
