21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मांगो को लेकर 5 हजार आशा उषा आएंगी भोपाल

सभी कार्यकर्ता नीलम पार्क में बस व अन्य वाहनों के जरिए पहुंचेगी। जहां सभी एक साथ अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_2023-02-13_21-19-14.jpg


भोपाल. प्रदेशभर में मांगो को लेकर पिछले 7 दिन से आशा उषा हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में उषा सहयोगी संगठन मध्यप्रदेश के आवाहन पर प्रदेशभर से 5 हजार आशा उषा कार्यकर्ता आज 15 फरवरी को भोपाल में एकत्र होंगी। सभी कार्यकर्ता नीलम पार्क में बस व अन्य वाहनों के जरिए पहुंचेगी। जहां सभी एक साथ अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यह व्यवस्थाएं हो रही प्रभावित
टीकाकरण दस्तक अभियान, एमआर अभियान, गर्भवती पंजीयन व उनकी जांचे समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने बताया की अपनी मांगो को लेकर आशा
7 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक हडताल पर रहेंगी।

यह हैं प्रमुख मांगे
- सभी आशाओं को 10,000 रुपए माह फिक्स कर दिए जाए
- सभी को सरकारी दर्जा मिलना चाहिए
- आशा सहयोगिनियों को 15,000 प्रति माह दिए जाए

इधर दो दिन बाद यानि 17 फरवरी से अस्पतालों में हालात बिगड़ सकते हैं। मेडिकल कॉलेजों से लेकर जिला अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल से शहर के तमाम सरकारी अस्पतालों में आॅपरेशन तो दूर सामान्य इलाज भी बंद हो जाएगा। सरकारी नीतियों के खिलाफ होने वाले इस अंदोलन का असर अभी से दिखने लगा है। अस्तपालों में आगे के तय आसॅपरेशन एक दो दिन में कर पेंडेंसी खत्म की जा रही है। वहीं कई अस्पतालों में गंभीर मरीजों को भर्ती करने से इंकार किया जा रहा है। इन अस्पतालों में तर्क दिया जा रहा है कि दो दिन बाद अगर हड़ताल होती है तो मरीजों की दिक्कत हो जाएगी।