31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुरु हो रही है हजारों पुलिसकर्मियों की भर्ती, पूरी तरह फिट रहेंगे पुलिसमेन, जानिए कैसे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान सुनिश्चित किया की प्रदेश में तत्काल पांच हजार पुलिसकर्मी की भर्ती की जाएगी।

2 min read
Google source verification
News

शुरु हो रही है हजारों पुलिसकर्मियों की भर्ती, पूरी तरह फिट रहेंगे पुलिसमेन, जानिए कैसे

भोपाल. सरकार ने मध्य प्रदेश की पुलिस को पूरी तरह फिट बनाने के लिए बड़ी तैयारी की है। तैयारी के तहत प्रदेश में अब हर साल पुलिस का फिटनेस टेस्ट सख्ती के साथ किया जाएगा। यही नहीं, आगामी नई पुलिस भर्ती के लिए राज्य पुलिस बोर्ड बनाने पर विचार किया जाएगा। बता दें कि, शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान सुनिश्चित किया गया है। सीएम ने कहा कि, प्रदेश में तत्काल पांच हजार पुलिसकर्मी की भर्ती की जाएगी। जहां भी महिलाओं के खिलाफ अपराध हों, वहां पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

समीक्षा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पुलिस भर्ती में 50 फीसदी अंक फिजिकल के और 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा के होंगे। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिचित करने अद्यतन तकनीक का उपयोग किया जाए। भर्ती की बात हुई तो सीएम ने कहा कि पहले पुलिस बोर्ड था, उसी प्रकार राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में निकली कई पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे होगा चयन


चलेगा सर्च ऑपरेशन

इस दौरान सीएम ने शराब दुकानों की पूजा स्थलों, शालाओं और कॉलेजों से दूरी के संबंध में आवश्यक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को चिह्वित करने सघन सर्च ऑपरेशन आरंभ किया जाए। किरायेदारों के सत्यापन के भी निर्देश दिए। अवैध हथियार निर्माताओं के विरुद्ध भी छानबीन अभियान शुरू करने को कहा।

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए अच्छी खबर, खरीफ फसल पर लोन चुकाने की तारीख बढ़ी


इनकी प्रशंसा

मुख्यमंत्री ने इंदौर, रतलाम, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, सिवनी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल में महिला अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई पर पुलिस की प्रशंसा की।

खाट पर शव लादकर कई किमी पैदल चलीं महिलाएं, देखें वीडियो