
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में निकली कई पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे होगा चयन
भोपाल. एशिया की तीसरी सबसे बड़ी और मध्य प्रदेश की पहली सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी यानी बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और अशैक्षणिक संवर्ग के पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिय शुरु की जा रही है। आपको बता दें कि, सात साल बाद इन रिक्त पड़े 51 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई से पहले बीयू प्रबंधन पहुंचकर अपनी योग्यता के आधार पर चयनित हो सकते हैं।
यूजीसी से निर्धारित नियमों के तहत अशैक्षणिक संवर्ग में बीयू में पुस्तकालय अध्यक्ष और सह-पुस्तकालय अध्यक्ष के एक-एक पद हैं। शैक्षणिक संवर्ग में प्राध्यापक के 13, सह-प्राध्यापक 11 और सहायक प्राध्यापक के 25 पद पर भर्ती की जा रही है। विश्वविद्यालय के 26 विभागों में लंबे समय से सिर्फ 45 फैकल्टी हैं। 2025 तक विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संस्थानों में आधे कर्मी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। पुस्तकालय में कई पद महत्वपूर्ण पद खाली हैं। इसका असर नैक की ग्रेडिंग पर भी पड़ रहा था।
इन विभागों में हो रही है भर्ती
26 में से 20 विभागों में भर्ती की जा रही है। इनमें मुख्य रूप से साइंस और ह्यूमैनिटीज के विभाग हैं। बीयू द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कम्प्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, बायोसाइंस, माइक्रोबायोलॉजी, लिम्नोलॉजी, भू-विज्ञान, जेनेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, आरपीईजी हैं। समाजशास्त्र, बुद्विस्थ, अरबी, प्राकृत, सतत शिक्षा, विधि, मैनेजमेंट और कॉमर्स के विभागों में भी विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार?
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलसचिव आई.के मंसूरी के अनुसार, नियमानुसार फेकल्टी और पुस्तकालय अध्यक्ष और अपग्रेडेशन की जरूरत महसूस की जा रही थी। हमारे यहां अबतक 45 की संख्या से काम चलाया जा रहा था।
खाट पर शव लादकर कई किमी पैदल चलीं महिलाएं, देखें वीडियो
Published on:
02 Apr 2022 09:41 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
