12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाड़ी की डिक्की में रखे थे 7 लाख रुपए, डंडे से हमला कर निकाल ले गए चोर

-पीड़ित का दावा बदमाशों ने चलती गाड़ी में डंडा मारकर गिराया-पुलिस से बचने लूटी हुई मोपेड छोड़ भागे

2 min read
Google source verification
2021_8image_14_17_175318708shw.jpg

fraud

भोपाल। बीते दिन बैरागढ़ में सात लाख रुपए की लूट के मामले में बुधवार को सनसनी फैला दी। ऑनलाइन कंपनी के लिए कैश कलेक्शन करने वाले एजेंट के साथ वारदात हुई जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि वो रोज की तरह कलेक्शन की राशि बैग में रखकर बैरागढ़ मुख्य मार्ग की तरफ आ रहा था तभी दो लड़कों ने उस पर डंडे से हमला कर गिरा दिया। आरोपी मोपेड और पैसे से भरा बैग छीनकर भाग निकले। टीआई डीपी सिंह ने फरियादी को जब मौके पर ले जाकर बयान की तस्दीक कराने का प्रयास किया तो वह थोड़ा भ्रमित हो गया और वो घटनास्थल की पहचान करने के बयान बार-बार बदलने लगा। पुलिस ने इस मामले में लूटी हुई एक्टिवा को गांधीनगर से बरामद किया है। पुलिस की आशंका है कि आरोपी पुलिस चेकिंग देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की निशानदेही पर आरोपियों की पहचान एवं धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

गाड़ी की डिक्की में रखे थे लाखों रुपए

फरियादी ने बताया कि गाड़ी की डिक्की में सात लाख रुपए भी रखा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश गांधी नगर इलाके में गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जब डिक्की की तलाशी ली तो उसमें पैसे नहीं मिले। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से बदमाशों कि तलाश कर रही है।

स्कूटर लेकर फरार हो गए बदमाश, पुलिस कर रही जांच

टीआई डीपी सिंह ने बताया कि पानी की टंकी के पास बैरागढ़ (संतहिरदाराम नगर) के रहने वाले दौलत परवानी (52) कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। मंगलवार रात करीब 9 बजे पैसों का कलेक्शन करके घर जा रहे थे। तभी बैरागढ़ स्थित गोल्डन विलेज के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए तीन बाइक सवार लड़कों ने सिर पर डंडा मार दिया। जिससे फरियादी चलती गाड़ी से सड़क किनारे गिर गए। इस दौरान बदमाश फरियादी की स्कूटर लेकर फरार हो गए। मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि राजधानी में इन दिनों लूट और चोरी की बारदातें लगातार बढ़ रही है।