16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए मानव संग्रहालय में बनाई जा रही 75 मीटर की पेंटिंग

पेंटिंग को बनाने के लिए कलाकारों को टाइगर्स आॅफ इंडिया सब्जेक्ट दिया गया है, जो आॅन स्टॉप पेंटिंग को तैयार करेंगे। यह

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Anjali Tomar

Jan 21, 2023

panting_exbition.jpg

भोपाल. प्रदेश के 32 गोंड आदिवासी कलाकारों द्वारा मानव संग्रहालय में 75 वाय 4 फीट की पेंटिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आज से तैयार की जा रही है। टाइगर्स ऑफ इंडिया थीम पर आधारित इस पेंटिंग में बाघ, जंगल और जनजातीय जीवन को दर्शाया जाएगा, जिसे एक्रेलिक कैनवास पर तैयार किया जा रहा है। यह पेंटिंंग आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पहली बार सामूहिक रूप से इतनी बड़ी पेंटिंग बनाई जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन मानव संग्रहालय में हेशेल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान रचना उत्सव का आयोजन भी होगा।

डिंडौरी, मंडला व पाटनगढ़ के कलाकार तैयार करेंगे पेंटिंंग
आर्टिस्ट जयप्रकाश धुर्वे ने बताया कि धात्री माता के चित्र से पेंटिंग की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद आदिवासी व जंगल के साथ बाघ के अलग-अलग दृश्य को जोड़ते हुए पेंटिंंग को पूरा किया जएगा। पेंटिंग को बनाने के लिए मप्र के डिंडौरी, मंडला, पाटनगढ़ से आने वाले कलाकार तैयार करेंगे। इसमें 18 पुरुष और 14 महिला कलाकार शामिल है। पेंटिंग को बनाने के लिए गर्भवती महिला पाटनगढ़ की रीता श्याम भी शामिल हो रही हैं।