20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक! तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, सौतेला पिता ही निकला आरोपी

बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद अपनी पत्नी के डर से घायल बच्ची को झाडियों में फेंक दिया था।

2 min read
Google source verification

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के चार दिन पुराने मामले में पुलिस ने बच्ची के सौतेले पिता को गिरफ्तार करते हुए इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। राजधानी भोपाल में 31 अगस्त को झाडियों में एक मासूम लावारिस खून से लथपथ हालत में बरामद हुई थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद उसे फेंके जाने की बात सामने आई थी।

बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि वह उनके साथ रेलवे प्लेटफॉर्म के पास खुले मैदान में सो रही थी और इस दौरान गायब हो गई थी। इस बयान के आधार पर रेलवे पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।

रेलवे पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके सौतेले पिता उत्तरप्रदेश के महोबा जिले निवासी रामपाल वर्मा (32) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद अपनी पत्नी के डर से घायल बच्ची को झाडियों में फेंक दिया था।

अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी चुपचाप अपने परिजनों के साथ सो गया और सुबह होने पर बच्ची के गुम होने का ढोंग करने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले डेढ साल से बच्ची की मां को पत्नी बनाकर उसके साथ रह रहा था। उसने बच्ची की मां को बताया था कि उसकी पहली पत्नी कैंसर से मर गई है, लेकिन पुलिस ने महोबा जाकर पूछताछ की, जिसमें उसका ये दावा झूठा निकला।

आरोपी के बयान लगातार संदिग्ध लगने और उसके झूठ पकड़े जाने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। फॉरेंसिक विशेषज्ञों को आरोपी के कपडों से बच्ची के खून के धब्बे मिले, जिसके बाद उसने अपना अपराध कबूल लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, रेल एके सिंह ने मामले का खुलासा करने वाली विशेष टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। वहीं पुलिस महानिदेशक, भोपाल ने भी टीम को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें

image