10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौथे चरण के आठ लोकसभा सीटों पर 82 प्रत्याशी मैदान में

चौथे चरण के आठ लोकसभा सीटों पर 82 प्रत्याशी मैदान मेंपिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में प्रदेश में 15 फीसदी प्रत्याशी बढ़े और चौथे चरण में 16 प्रतिशत घटे

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Ashok Gautam

May 03, 2019

ajmer loksabha election

madhyapradesh-election

भोपाल। प्रदेश की 29 सीटों में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 15 फीसदी प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन चौथे चरण के 8 लोकसभा सीटों पर 16 फीसदी प्रत्याशियों की संख्या में कमी आई है।

चौथे चरण के आठ लोकसभा सीटों पर 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन्हीं लोकसभा सीटों पर कम औसतन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

इस चरण में 93 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन बुधवार को 11 लोगों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।चौथे चरण में देवास में 6, उज्जैन में 9, मंदसौर में 13, रतलाम में 9, धार में 7, इंदौर में 20, खरगोन में 7 और खंडवा लोकसभा 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2014 में 29 लोकसभा सीटों पर 378 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 448 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस चुनाव में 489 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन अब चुनाव मैदान में 438 प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा 7 नाम वापसी मुख्यमंत्री कमलनाथ के लोकसभा क्षेत्र में हुई है।

वहीं भिंड, मुरैना, गुना, बैतूल, देवास, उज्जैन, मंदसौर लोकसभा सीटों पर एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है।

सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपाल में

प्रदेश में सबसे ज्यादा 30 प्रत्याशी भोपाल लोकसभा सीट में हैं। यहां करीब 60 फीसदी प्रत्याशी निर्दली के रुप में चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव की तुलना में दो प्रत्याशी भोपाल में बढ़े हैं और दो प्रत्शाशी इंदौर लोकसभा सीट में कम हुए हैं।

इसके इसके बाद दूसरे नम्बर पर सीधी, मुरैना हैं। जबकि तीन लोकसभा सीटों पर ७ लोकसभा सीटों पर १५ से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, यहां दो बैलेट यूनिट लगाई जाएगी।