
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने जा रही एक महिला के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला रात 9.30 बजे गांधी मार्केट पैदल सब्जी लेने जा रही थी। इस दौरान एक युवक आया और महिला के साथ चलने लगा।
कुछ दूर चलने के बाद वो महिला से बात करने लगा। इसके बाद उसने मोबाइल नंबर मांगा। अभी महिला कुछ कहती इससे पहले ही उसने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी जबरदस्ती करने लगा। महिला ने शोर कर दिया। आसपास के लोग दौडकऱ आए और युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक को जमकर पीटा। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फहीम खान बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
युवती को पड़ोसी ने छेड़ा
शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक महिला से पड़ोसी ने छेडख़ानी की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय महिला की शादी पिछले साल हुई थी। शादी के बाद वह मायके आई थी। बुधवार रात वो अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोसी अल्ताफ आलम उर्फ गोलू युवती के साथ छेडख़ानी करने लगा। इस पर उसने विरोध किया। बाद में आरोपी वहां से भाग गया। परिवार के लोग थाने पहुंचे और इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामा ने भांजी के साथ की छेडख़ानी
अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक मामा ने अपनी भांजी के साथ छेडख़ानी की है। पुलिस ने मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामा की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती को उसका मामा इरसाद खान पिछले एक महीने से परेशान कर रहा था। वो उसे फोन कर अश्लील बातें करता था। गुरुवार को युवती अपने कमरे में बैठी थी। इस दौरान मामा आया और पीछे से पकड़ लिया। इस पर युवती ने जोर से चिल्लाना शुरू किया। शोर सुनकर बहन आ गई। बहन के आने के बाद आरोपी इरसाद वहां से भाग गया। बाद में पीडि़ता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और इसकी शिकायत की।
Published on:
05 May 2018 07:04 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
