भोपाल

मेट्रो लाइन के बीच में आया ‘कब्रिस्तान’, क्या कब्रों को होगा नुकसान

MP News: शाही औकाफ के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस पर आपत्ति जताते हुए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सन्नवर पटेल को ज्ञापन सौंपा है.....

less than 1 minute read
Jul 27, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News:एमपी के भोपाल शहर में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है लेकिन अब इसमें बीच में अडंगा लग गया है। शहर का शाही कब्रिस्तान मेट्रो की चपेट हैं। इसमें दफन नवाब परिवारों और शहर के दूसरे लोगों की कब्रों को खतरा है। कब्रिस्तान से मेट्रो का रूट बदलने के लिए शाही औकाफ वक्फ बोर्ड पहुंचा। मिलने वालों में शहर काजी सहित शहर के कई लोग इसमें शामिल थे। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के दखल के बाद संयुक्त बैठक हुई।

इसमें मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा प्रोजेक्ट से कब्रों को कोई नुकसान नहीं होगा। मामले में एक कब्रिस्तान का संयुक्त निरीक्षण होगा। इसमें वह जगह देखी जाएगी जहां से लाइन गुजरगी।

ये भी पढ़ें

नगर निगम में दूर होगी ‘अधिकारियों’ और ‘कर्मचारियों’ की कमी, प्रमोशन ऑर्डर जारी

पूर्वज दफन हैं कब्रों को होगा नुकसान

शाही औकाफ के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस पर आपत्ति जताते हुए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सन्नवर पटेल को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा यहां पूर्वज दफन हैं कब्रों को नुकसान होगा। इस पर रोक लगाई जाए। मामला सुलझाने पटेल ने एक संयुक्त बैठक बुलाई। इसमें शहर काजी सहित भोपाल मेट्रो रेल परियोजना, वक़्फ़ बोर्ड, शाही औकाफ और औकाफे आमा के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। मेट्रो परियोजना के पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बैठक में कहा कब्रों को कई नुकसान नहीं होगा।

जनभावनाओं को आहत किए बिना निकालें रास्ता, होगा सर्वे

बैठक के दौरान जनभावनाओं को आहत किए बिना इसका हल निकालने की बात हुई। इसके लिए मेट्रो परियोजना के अधिकारी और शाही औकाफ प्रतिनिधि एक साथ जाकर जगह तय करेंगे। बैठक में डॉ पटेल ने बिना विवाद के मामले को हल करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें

‘सरकारी’ और ‘प्राइवेट’ यूनिवर्सिटी में PhD की फीस अलग-अलग, 60% सीटें खाली

Published on:
27 Jul 2025 01:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर