12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 साल के लड़के और 37 साल की लड़की की एक छोटी सी लव स्टोरी

जिम में हुई दोस्ती एक साल में मोहब्बत से होते हुए जेल तक पहुंची, शादी से इंकार करने पर लड़की ने दर्ज कराई FIR...

2 min read
Google source verification
jim.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जिम से शुरु हुई दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदली और अब लड़की की शिकायत के बाद ल़ड़के को जेल तक ले गई है। मामला 25 साल के लड़के और 37 साल की लड़की से जुड़ा हुआ है। एक साल तक रिलेशन में रहने के बाद लड़के के शादी से इंकार करने पर लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जिम में हुई थी दोनों में दोस्ती

बिलखिरिया थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 37 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब एक साल पहले जिम में उसकी 25 साल के युवक अविनेश पांडे से दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई और अविनाश ने शादी का वादा कर उसके साथ पहली बार 10 अक्टूबर 2019 को घर में आकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी शादी की बात करने का दिलासा देकर वो उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। महिला की अभी तक शादी नहीं हुई है और वो सेंट्रल गवर्नेंट में जॉब करती है जबकि युवक की बैटरी की दुकान है। जिसे पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी जगह शादी करने की तैयारी में था युवक

पीड़िता ने पुलिस को जो शिकायत की है उसमें उसने ये भी बताया है कि अविनेश की कहीं और जगह शादी पक्की हो गई है जिसके बारे में उसे पता चल गया था। जब महिला ने अविनेश से उसकी शादी पक्की होने के बारे में पूछा तो वो उससे झूठ बोलने लगा और धीरे-धीरे उससे बात करना भी कम कर दी। एक दिन जब महिला ने दबाव बनाकर अविनेश से पूछा तो उसने बताया कि उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। लड़की का उम्र में बड़ा होना और छोटी जाति का होने की बात कहकर शादी करने से इंकार कर रहे हैं जिसके बाद महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।