12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनु राशि में चंद्रमा का संचार, इन 4 राशियों के जीवन में बरसेंगी खुशियां ही खुशियां

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन......
2 min read
Google source verification
31_october.png

rashifal

भोपाल। 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को कई राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज चंद्रमा का संचार वृश्चिक के बाद धनु राशि में होने जा रहा है। इसके प्रभाव से कई राशियों के लिए आज शुभ योग बन रहे हैं। जानिए किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा.....

वृषभ राशि

इन राशि के लोगों को ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि

इन राशि के लोगों को जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। अगर आप किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा। आपको लाभ होगा।दिन की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। किसी अच्छे कार्य करने के लिए समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि

इन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी।

मकर राशि

इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा।