29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बन रही है ग्रहों की इस उलटी सीधी चाल, इन 6 राशि के लोगों का नसीब देगा साथ

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन......
3 min read
Google source verification

भोपाल। 7 नवंबर दिन गुरुवार को कई राशियों के लिए ये दिन शुभ रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में हो रहा है। दूसरी ओर अस्त मीन उलटी चाल से वृश्चिक राशि से निकलकर आज शाम 9 बजकर 23 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों की इस उलटी सीधी चाल के बीच कुछ राशियों के लिए दिन काफी शुभ होगा। जानिए कौन सी हैं वे राशि.....

मकर राशि

आपको आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लव लाइफ में आपको तेजी से सफलता हासिल होगी। जिससे आपके जीवन की खुशियां दुगनी हो जाएंगी। आपके बहुत दिनों से अटके हुए कार्य बनेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आने वाला समय आपके लिए बेहद खुशियां लेकर आएगा।

कुंभ राशि

आने वाले दिनों में आपको कारोबार में सफलता मिलेगी, यदि आप करोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा, जिससे आने वाले समय में करोड़ो का लाभ होगा। घर में सुख समृद्धि आएगी, संतान से जुड़ा कोई शुभ समचार मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और परेशानियां दूर होंगी।

Rashifal 31 October : माह के अंतिम दिन आज इन दो राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/10/30/rashi_2142875_835x547-m_5326591-m.jpg">

मिथुन राशि

आपका आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल पर ध्यान ना दें और प्रेम से बोला करें। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। परोपकार और सामाजिक कार्य आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा बहुत वक्त लगाएं, तो काफी सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आपको कार्यस्थल पर साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वे पैसे वापस रोक सकते हैं। संपत्ति से संबंधित बड़े और विशेष मामले पाए जा सकते हैं। शिक्षित बेरोजगार नवयुवक जो इस दौरान कार्य की तलाश कर रहे हैं। उनको इस दौरान अपनी पसंद का कोई कार्य या नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले सावधान रहें। किसी से भी मत लड़ो। किसी भी काम करने से पहले परिवार की सलाह लें। इस बार आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। प्यार और पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि

आपको अपने जीवन में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। कोशिश करें कि आपके द्वारा किए गए कार्यों से समाज में अधिक से अधिक लोगों का भला हो खुद से पहले दूसरों का भला करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। आपका मन सामाजिक कार्य में अधिक लगेगा जिसके कारण आप अपने जीवन में तेजी से नई सफलताएं अर्जित करने में कामयाब होंगे।