12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल में, कहा- भाजपा की सरकार पर चलेगी झाड़ू

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी ने शुरू किया चुनावी अभियान...।

4 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 14, 2023

aap.png

भोपाल। सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में चुनावी सफर की शुरुआत कर दी है। इस पार्टी के मुखिया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भोपाल की सरजमी से मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मंगलवार को एयरपोर्ट पर पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि अब आम आदमी पार्टी जनता के लिए विकल्प बनेगी। इन्होंने 20 साल राज्य किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Live Updates

4.15 pm

मध्यप्रदेश में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार

केजरीवाल ने लोगों से कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी। लेकिन आपको मेहनत करना होगा। घर-घर जाना होगा लोगों को बताना होगा। भाजपा-कांग्रेस वालों के पास पैसा है, बाहुबल है। हमारे साथ ऊपर वाला है।

4.05 pm

हमारे दो शानदार मंत्रियों को जेल भेज दिया

केजरीवाल ने कहा कि मेरे दो शानदार मंत्रियों को जेल में डाल दिया। सत्येंद्र जैन बहुत इंटेलीजेंट आदमी हैं। उन्होंने पूरे दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक बनाया। दवाइयां फ्री कर दी। एक मनीष सिसोदिया हैं। आज भी आजादी के 75 सालों में हम हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे सकते सरकारी स्कूलों में हैं। 10 लाख देशभर के सरकारी स्कूलों में 18 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। पूरे देश में सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। उसने दिल्ली के अंदर सरकारी स्कूलों को संवारा। मैं मजाक नहीं कर रहा। आपको मैं न्योता दे रहा हूं। आप दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखिए। 98 प्रतिशत नतीजे आ रहे हैं। रिक्शेवालों के बच्चे डाक्टर इंजीनियर बन रहे हैं। लोग बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होते तो वे शिक्षा का महत्व समझते। यदि देश के प्रधानमंत्री देशभक्त होते तो वे मनीष सिसोदिया जैसे व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बना देते। केजरीवाल ने कहा कि कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री होगा तो कोई भी आकर ***** बना देगा। नोटबंदी कर दी बस। भ्रष्टाचार खत्म हुआ? आतंकवाद खत्म हो जाएगा, हुआ क्या?

4.05 pm

दिल्ली में आ रही है क्रांति

दिल्ली में स्कूलों में क्रांति आ रही है। सभी का इलाज मुफ्त हो गया है। गली गली में मोहल्ला क्लिनिक खोल दिए हैं। गरीब से लेकर अमीर तक को मुफ्त इलाज मिल रहा है। भगवान न करें दिल्ली में कोई बीमार हो जाए तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार है। पांच साल में 500 मोहल्ला क्लिनिक खोल दिए। दिल्ली में मुझे इतने मोहल्ला क्लिनिक खोलने में 5 साल लग गए। भगवंत मान ने एक साल में इतने मोहल्ला क्लिनिक खोल दिए। मध्यप्रदेश वालों हमें एक मौका देकर देख लो।

3.59 pm

एक मौका देकर देखो

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को सभी ने बहुत मौका दिया। सिर्फ एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देख लो। दिल्ली के लोगों ने मुझे एक मौका दिया था। अन्ना आंदोलन हुआ था। रामलीला मैदान पर आंदोलन हुआ था। लोगों ने देखा कि यह ईमानदार है। लोग कहते हैं केजरीवाल जिद्दी बहुत है। दिल्ली के लोगों ने एक मौका दिया था। 50 दिन की सरकार थी। इतना प्यार हो गया दिल्ली के लोगों को कि मुझे 68 सीटें दे दी। बीजेपी को 3 सीटें दीं। फिर बहुत अच्छा काम किया। 70 में से 62 सीटें दे दी। पंजाब में भी हमें लोगों ने बहुत प्यार दिया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बिजली मुफ्त कर दी। पंजाब में भी हमने बिजली मुफ्त कर दी। मध्यप्रदेश में एक मौका देकर देखों आपकी बिजली भी मुफ्त कर देंगे।

3.56 pm

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोगों को अब विकल्प मिल गया है। आम आदमी पार्टी की एंट्री मध्यप्रदेश में हो चुकी है। इसका ट्रेलर सिंगरोली में देखने को मिल गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी फिल्म दिखाई जाएगी।

4.50 PM

आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का संबोधन शुरू।

3.46 PM
भगवंत मान ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं कुछ लोग आपके पास आएंगे कि पैसा ले लो। नोट ले लो। वोट हमको ही देना। तो मैं कहता हूं कि उन्हें मना मत करना। कोई नोट देने आए तो जेब में रख लेना। आती हुई लक्ष्मी को मना नहीं करते। फिर इन्हें जवाब देना। भगवंत मान ने कहा कि इस बार झाड़ू उठाओ और मध्यप्रदेश की सफाई कर दो।

3.45 PM
भगवंत मान ने शेर सुनाते हुए कहा कि शाख़ों से टूट जाएँ वो पत्ते नहीं हैं हम आँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे। हम किसी भी जेल से डरने वाले नहीं हैं।

3.40 pm
भगवंत मान ने भाजपा की सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर कहा कि इन्होंने 900 करोड़ रुपए हमारे रोककर रखे हैं। यह दे नहीं रहे हैं। यह लोग हमें काम नहीं करने दे रहे हैं। इनकी सरकार हम दो हमारे दो पर चल रही है। भगवंत मान नेकहा कि हम दो और हमारे दो (अडाणी और अंबानी)। मान ने नोटबंदी से हुई परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी लाइन में लगा रहा डेढ़ सौ लोग लाइनों में खड़े-खड़े मर गए।

3.35 pm
पंजाब के सीएम भगवंत मान का संबोधन शुरू।

3.25 pm

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बीएचइएल दशहरा मैदान पहुंचे।

3.00 PM
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

चुनाव का शंखनाद

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में चुनाव का शंखनाद कर दिया। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल की पार्टी के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया था। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी भंग करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी कमांड अपने हाथों में ले रकी है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक कहते हैं कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से जनता त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल सकारात्मक राजनीति करते हैं। इसलिए हमें भरोसा है कि मध्यप्रदेश में जनता अरविंद केजरीवाल को एक मौका जरूर देगी।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में एंट्री कर ली है। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी का ही मेयर चुना गया है। इसके अलावा कई पार्षद भी बने हैं।

गृहमंत्री ने बताया आप को कांग्रेस की बी टीम
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने भोपाल में हो रही अरविंद केजरीवाल की चुनावी सभा पर तंज कसा है। मिश्र ने इस पार्टी को कांग्रेस की बी टीम बताया है। यह कहीं भी जाएं, आप सबकी स्थित देख लेंगे। जैसे उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी बहुत हल्ला मचाकर गए। यहां की जनता ने आज तक के इतिहास में दूसरे किसी दल को स्वीकारा नहीं। जैसे कांग्रेस रसातल में जा रही है, देखते हैं क्या होता है।

यह भी पढ़ेंः

अरविंद केजरीवाल का अगला टारगेट मध्यप्रदेश, 230 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
धमाकेदार एंट्री की तैयारी, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
केजरीवाल और भगवंत मान की नजर मध्यप्रदेश पर, 14 मार्च को करेंगे चुनावी शंखनाद