
AAP की तीसरी लिस्ट जारी, भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्गजों को मिला टिकट, 30 प्रत्याशी मैदान में उतारे
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रण में आम आदमी पार्टी भी लगातार अपने उम्मीदवार उतार रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एक बार फिर पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए प्रदेशकी 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। आप की इस लिस्ट पर गौर करें तो पार्टी ने ब्योहारी से कांग्रेस के पूर्व विधायक रामपाल सिंह को उनके ही क्षेत्र से मौका दिया है। आपको बता दें कि, एक दिन पहले ही रामपाल सिंह ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी।
वहीं, सागर के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे और भाजपा नेता सुधीर यादव को बंडा से और भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना को उन्हीं के क्षेत्र सागर से टिकट दिया गया है। ये भी जान लें कि, इन दोनों नेताओं ने भी एक दिन पूर्व ही यानी शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। आम आदमी पार्टी ने इसके पहले 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इस लिस्ट के बाद आप ने अब तक 69 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
इन्हें मिला टिकट, देखें लिस्ट
वहीं, बात करें ग्वालियर ग्रामीण की तो इस विधानसभा सीट से पार्टी ने सुमित पाल को टिकट दिया है। सुमित पाल ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। सुमित पाल मंत्री भारत सिंह कुशवाह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से हाल ही में पार्टी जॉइन करने वाले पंकज गुप्ता को टिकट दिया गया है। आप से महापौर का चुनाव लड़ने वाली रुचि गुप्ता की जगह पंकज गुप्ता को टिकिट दिया गया है। बता दें कि वो दक्षिण विधानसभा से रुचि दावेदारी कर रही थी।
Published on:
21 Oct 2023 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
