26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की उतारी आरती, सेल्फी लेने की मच गई होड़, जानिए क्या था उनका रिएक्शन

महिला कार्यकर्ताओं से कहा- पार्टी को मजबूत करें

2 min read
Google source verification
irani-smriti.png

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी

भोपाल। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं. वे सुबह एयर एंडिया की नियमित उड़ान से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट आईं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं एवं महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने उनका स्वागत किया। महिलाओं ने यहां आरती उतार कर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अगवानी की। एयरपोर्ट के बाहर आते ही महिलाओं में केंद्रीय मंत्री ईरानी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। केंद्रीय मंत्री ईरानी यहां से सडक मार्ग द्वारा सीहोर के ग्रेसिस रिसोर्ट के लिए रवाना हो गईं। यहां वे सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी आज भोपाल और सीहोर के दौरे पर हैं। उनके भोपाल आने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा और दूसरे कार्यकर्ताओंने राजा भोज विमानतल पहुंचकर उनका स्वागत किया। स्मृति ईरानी यहां से सीहोर रवाना हो गईं जहां वे भाजपा महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई। सीहोर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी भाजपा महिला मोर्चा के राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने के बाद दोबारा भोपाल लौटेंगी। शाम को केंद्रीय मंत्री भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगी।

राजा भोज एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं केंद्रीय मंत्री ईरानी के स्वागत के लिए पहुंची थीं। यहां महिलाओं ने आरती उतार कर उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट के बाहर आते ही महिलाओं में केंद्रीय मंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने भी सभी महिलाओं की इच्छा का सम्‍मान करते हुए सहज भाव से उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। स्मृति ने यहां महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें।