2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समरधा के पास डिवाइडर पर चढ़कर पलटी मिनी बस, आठ कर्मचारी घायल

पीछे से अज्ञात वाहन के टक्कर मारने की आशंका
less than 1 minute read
Google source verification
Accident

Accident

भोपाल. होशंगाबाद रोड पर पाल ढाबा के पास समरधा में एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर (मिनी बस) अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। चालक ने बताया कि उसे किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है, जब तक वह ब्रेक लगाता बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। बस मंडीदीप की एमटेक कंपनी के कर्मचारियों को लेकर भोपाल आ रही थी। उसमें 15 लोग सवार थे। घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुïट्टी दे दी गई। मिसरोद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। घटना मिसरोद इलाके की है।

थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने बताया कि कैपिटल पेट्रोल पंप के पास, ऐशबाग निवासी 30 वर्षीय सुरेश सिंह पिता मुन्ना सिंह ड्राइवर है। वह मंडीदीप स्थित एमटेक कंपनी की टेम्पो ट्रैवलर चलाता है। जो कि वहां के कर्मचारियों को भोपाल से मंडीदीप और मंडीदीप से भोपाल लाता ले जाता है।

शनिवार को सुरेश 15 कर्मचारियों को लेकर मंडीदीप से भोपाल आ रहा था। शाम करीब छह बजे वह पाल ढाबा के पास समरधा पहुंचा ही था, तभी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में आठ कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं। हादसे की जानकारी लगते ही मिसरोद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया और चालक सुरेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों को जानने में जुटी है।