23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका मध्यप्रदेश में नंबर 1, एबीसी के अनुसार सबसे ज्यादा वितरित अखबार है पत्रिका

ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन की जनवरी-जून 2022 के अनुसार मध्यप्रदेश में औसत 576216 दैनिक प्रतियां

3 min read
Google source verification
patrika_mp.png

भोपाल. प्रतिभाशाली भारतवंशियों ने समूचे विश्व में भारत की पताका को फहराया है. अमरीका के दूसरे सबसे शक्तिशाली पद पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और ब्रिटेन में गृह मंत्री पद पर भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन विराजित हैं। साथ ही गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष पदों पर भारतीय ही सुशोभित हैं। आपका पत्रिका भी विनम्र प्रयासों और आपके सहयोग से मध्यप्रदेश में शीर्ष स्थान पर है. भारतीय मीडिया जगत की सर्वोच्च संस्था ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन यानि एबीसी के अनुसार पत्रिका मध्यप्रदेश में सबसे अधिक वितरित किया जाने वाला समाचार पत्र बना है। पत्रिका की यह बढ़त पत्रिका के प्रति पाठकों के भरोसे और जनता के पक्ष की पत्रकारिता का परिणाम है। पत्रिका ने सदैव जिम्मेदारी और साहस के साथ नेतृत्व किया है और इसी कारण पत्रिका लोगों के भरोसे के साथ उनकी सशक्त आवाज बना हुआ है।

एबीसी के आंकड़ों में मध्यप्रदेश में सबसे अधिक प्रसार संख्या वाला अखबार- ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन की ओर से जारी अखबारों के प्रसार के ताजा आंकड़ों ने पत्रिका की विश्वसनीयता व दमदार खबरों पर एक बार फिर पाठकों की मुहर लगा दी है। एबीसी के नवीनतम जनवरी से जून 2022 के आंकड़ों के अनुसार 576216 - मेन 512951 प्लस वेरिएंट 63265- औसत दैनिक प्रतियों के साथ मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा अखबार है। इस शुभ अवसर पर पत्रिका के प्रति पाठकों का मिला यह समर्थन हमारी पूंजी है।

एबीसी के ये आंकड़े अखबारों की प्रसार संख्या के प्रामाणिक दस्तावेज माने जाते हैं। पत्रिका की यह बढ़त पत्रिका के प्रति पाठकों के भरोसे और जनता के पक्ष की पत्रकारिता का परिणाम है। पत्रिका ने सदैव जिम्मेदारी और साहस के साथ नेतृत्व किया है और इसी कारण पत्रिका लोगों के भरोसे के साथ उनकी सशक्त आवाज बना हुआ है।

कोविड के दौर में भी खरा
कोविड के दौर में मीडिया जगत को बहुत नुकसान हुआ था परन्तु पत्रिका कोविड काल में भी खरा रहा है। इसी का परिणाम है कि पत्रिका सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ मध्यप्रदेश में अग्रणी बना रहा। यह छह दशक से अधिक समय से पत्रिका समूह के करोड़ों पाठकों के विश्वास का ही नतीजा है कि न केवल कोरोना संक्रमण के भयावह दौर की विभीषिका का धैर्य से सामना करने में बल्कि इसके बाद भी आने वाली चुनौतियों का मुकाबला कैसे करें इसको लेकर पत्रिका ने पाठकों को सदैव सकारात्मकता से समाचार व आलेख प्रकाशित किए हैं।

पत्रिका की खबरें तो दमदार हैं ही, पत्रिका समूह अपने सामाजिक सरोकारों के साथ जनहित से जुड़े असरदार समाचार अभियान भी लगातार चला रहा है। पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के बाद अब हरित प्रदेश अभियान भी हजारों लोगों की सहभागिता के साथ चलाया जा रहा है।

पत्रिका में हर रविवार को वुमन गेस्ट एडिटर की परिपाटी जारी है। परिवार परिशिष्ट में भी व्यापक बदलाव के साथ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाले आलेख दिए जाते हैं। वहीं हेल्थ परिशिष्ट भी लोकप्रिय है। पिछले दिनों युवा पीढ़ी के लिए सिनेवेब पेज में भी व्यापक बदलाव किए गए।

न केवल प्रिंट में बल्कि ऑनलाइन पोर्टल पत्रिका टीवी व एफएम तडक़ा के जरिए भी पत्रिका समूह सदैव पाठकों व दर्शकों के हित से जुड़ी सामग्री प्रकाशित व प्रसारित करता रहा है। पत्रिका समूह हमेशा अपने पाठकों के हितों की लड़ाई लड़ता रहा है। चाहे इसके लिए उसे सरकारों का कोपभाजन ही क्यों ना बनना पड़ा हो, सरकारों के अविवेकपूर्ण फैसलों की मुखालफ करते हुए पत्रिका जिस तरह से निर्भीकता से टक्कर ले रहा है, वह सबके सामने है। अपनी यह सफलता हम अपने पाठकों को ही समर्पित करते हैं क्योंकि उनके सहयोग से ही यह इतिहास रचा गया है।

एबीसी के अनुसार पत्रिका की प्रमाणित औसत प्रतियां-576216
मेन 512951
वेरिएंट 63265

मध्यप्रदेश- 576216
मेन-512951
वेरिएंट- 63265
इंदौर एडिशन-147936, मेन- 111255, वेरिएंट- 36681
भोपाल एडिशन- 158374
खंडवा एडिशन - 26112
सागर एडिशन - 29606ए
जबलपुर एडिशन - 101028
ग्वालियर एडिशन - 74883, मेन- 48299, वेरिएंट- 26584
सतना एडिशन -38277