
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद का सोशल मीडिया में साझा किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल आचार्य प्रमोद ने एक वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश में एनएच-12 पर गौमाता के पार्थिव शरीर की इतनी दुर्दशा, क्या हिंदुत्व और गौ प्रेम सिर्फ वोट के लिए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुए लिखा कि ये वीडियो मुझे महामंडलेश्वर कंम्प्यूटर बाबा ने भेजा है।
वीडियो में सड़कों में दिख रही मृत गाएं
आचार्य प्रमोद की ओर से ट्वीट किए गए इस वीडियो में कुछ गाय नजर आ रही हैं, जो मृत अवस्था में पड़ी हुई हैं। दरअसल ये वीडियो गाड़ी के अंदर से ही शूट किया गया है। जिसमें गाड़ी चल रही है और गाय सड़क पर मृत पड़ी हुई हैं। वीडियो में आचार्य प्रमोद ने लिखा है कि ये वीडियो मध्यप्रदेश में एनएच-12 का है। जहां गाय मृत पड़ी हुई हैं।
कांग्रेस पार्टी ने भी वीडियो को लिया हाथोंहाथ
आचार्य प्रमोद की ओर से सोशल मीडिया में अपलोड किए गए इस वीडियो को मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भी हाथोंहाथ लिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को साझा करते हुए शिवराज सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि शिव राज में गौमाताओं की दुर्दशा देखिए...मध्यप्रदेश के एनएच-12 पर लाइन से गायों के शव पड़े हुए हैं और सरकार सो रही है। शिवराज जी...गौमाता को सिर्फ चुनाव में याद करते हो?
Published on:
01 Aug 2022 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
