17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलार सिक्स लेन निर्माण की जद में आने वाले अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही

कोलार रोड में लगातार दूसरे दिन कोलार सिक्स लेन निर्माण की जद में आने वाले अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की गई है। यहां पर लोगों द्वारा 5 से लेकर 15 फीट तक कब्जा किया गया था, जिसे जिला प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम हटा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
3f69eb76-8371-4c15-a760-0695d9cf7321.jpg

कोलार सिक्सलेन रोड....ललीता नगर में दूसरी ओर बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। यहां आठ से पंद्रह फीट तक मकान-दुकान तोड़े जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से लोगों को सीमांकन कर तोड़े जाने वाला क्षेत्र बता दिया गया है। जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम प्रशासन और पुलिस बल ने स्पष्ट किया कि लोग खुद इसे हटा लें, नहीं तो प्रशासन हटा देगा। ज्यादा टूट न हो इसलिए लोगों ने खुद ही अपने निर्माण हटाना शुरू कर दिए। रोड के दूसरे हिस्से पर काम शुरू होने जा रहा है।

222 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट का काम पूरा करने सितंबर 2023 तक की समय सीमा तय थी। जमीन अधिग्रहण में दिक्कत से देरी हुई। अभी इसे पूरा होने में करीब एक साल का समय और लगेगा। बंजारी से बीमाकुंज की ढलान को खत्म करने के बाद ये रोड पूरी तरह समतल हो जाएगी। इसमें कहीं भी ऊंचाई-नीचाई की स्थिति नहीं रहेगी। गोलजोड़ से कोलार तिराहे तक ये करीब पंद्रह किमी लंबी रोड बनाई जा रही है। अभी गोल तिराहा से बैरागढ़ चिचली के पहले तक सडक़ के लिए 110 फीट तक की चौड़ाई निकाल दी गई है। इसी तरह कोलार तिराहा से चूनाभट्टी की ओर पीएचई गेस्ट हाउस की बाउंड्रीवाल के साथ यहां बुद्ध प्रतिमा के पास स्लम का हिस्सा भ्भी तोड़ दिया है।