
Gas Cylinder Cyber Fraud (Photo Source - Patrika)
Gas Cylinder Cyber Fraud: बीते कई दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच जालसाज एक्टिव हो गए हैं। गैस सिलेंडर की कमी और लोगों की जल्दबाजी का फायदा उठाकर फर्जी लिंक और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया और मैसेज के माध्यम से गैस सिलेंडर डिलीवरी और इमरजेंसी गैस सप्लाई जैसे लुभावने ऑफर दिखाकर लिंक भेज रहे हैं जिस पर क्लिक करते ही रकम उड़ रही है।
जालसाज गैस वितरण कंपनी का अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और फिर गैस कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। कनेक्शन बचाने के लिए उनसे 10 से 20 रुपए भुगतान करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद फिर ग्राहक को एपीके फाइल के साथ लिंक भेजते है।
शक्ति नगर निवासी रश्मि सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गैस वितरण अधिकारी बनकर अंजान नंबर से कॉल आया था। उसने गैस बुकिंग के नाम पर एक लिंक भेजा और जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 1500 निकल गए। खाता में सिर्फ इतने ही रुपए बचे थे जिसकी वजह से बड़ी ठगी होने से बच गई। ठगी होने पर ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।
रविवार रात कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों से चार गैस सिलेंडर चोरी हो गए। लालघाटी शिवनगर के रहने वाले रोबिन जैन के घर के बाहर बने भंडार गृह से तीन गैस सिलेंडर चोरी हुए। इसी तरह से पंचवटी कॉलोनी निवासी हेमंत ज्ञान चंदानी ने बताया कि मकान के अंदर रखा एक गैस सिलेंडर चोरी हो गया है।
Published on:
17 Mar 2026 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
