
भोपाल। फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मैंने जो भी काम किया, उसे अपनी मेहनत से हासिल किया। मैंने सवा साल की उम्र से ही पहली बार फिल्मों से जुड़ा। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म मिस्टर इंडिया में भी काम किया। अब वेब सीरीज भी कर रहा हूं। मैंने बहुत ज्यादा फिल्में करने की बजाए ऐसी फिल्में करना पसंद करता हूं, जिनकी कहानी अच्छी हो। यह कहना था एक्टर आफताब शिवदासानी का। वे रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल आए थे।
कोरोना ने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल दिया
उन्होंने कहा कि कोरोना ने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल दिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म आने के बाद कोरोना में दर्शकों को मनोरंजन का नया साधन मिल गया। लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इससे सिनेमाघर तो प्रभावित नहीं होंगे, लेकिन अगले कुछ समय तक इसका असर तो रहेगा। शायद इसी कारण अभी बड़े एक्टर्स की फिल्मों को उतनी सफलता नहीं मिल पा रही। हालांकि, मुझे यकीन है फिल्म इंडस्ट्री इस दौर से भी जल्द उबर जाएगी।
ओटीटी ने हर एक्टर को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया
उन्होंने कहा कि ओटीटी ने हर एक्टर को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है। अब कोई फिल्म सिर्फ एक्टर के भरोसे नहीं चलती, अच्छा कंटेंट होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब तक मैं 60 से ज्यादा फिल्में कर चुका हूं, फिर भी मुझे लगता है कि मैंने अभी अपना सफर शुरू नहीं किया है, मुझे अभी और भी अच्छा परफॉर्म करना है। मैं हर दिन एक नया एक्सपीरियंस करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि ओटीटी पर सेंसरशिप की आवश्यकता नहीं है। बस अमेरिका की तरह इसे सर्टिफिकेट दे सकते हैं। फिर दर्शक पर निर्भर करेगा कि कंटेंट देखना है या नहीं।
Published on:
21 Aug 2022 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
