4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई से मायके आईं टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका, निशानेबाज़ी की है शौकीन

टीवी की दुनिया में ईशी मां के नाम से फेमस दिव्यांका त्रिपाठी छुट्टियां बिताने भोपाल आई हुई हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

alka jaiswal

•

Updated: 10 Aug 2017, 3:29 PM IST

भोपाल। टीवी की दुनिया में ईशी मां के नाम से फेमस दिव्यांका त्रिपाठी छुट्टियां बिताने भोपाल आई हुई हैं। मुंबई से भोपाल आने के बाद एक निजी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए वो इटारसी पहुंची। आपको बता दें कि भोपाल की रहने वाली दिव्यांका की शादी पिछले साल 8 जुलाई को चंडीगढ़ के विवेक दहिया के साथ हुई थी। इस साल शादी की सालगिरह मनाने के लिए वो विवेक के साथ यूरोप गई हुई थी।

एक्टिंग से पहले थी शार्प शूटर
आज जहां दिव्यांका एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं, वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टिंग से पहले दिव्यांका एक शार्प शूटर थीं। शायद उस वक्त दिव्यांका को ये अंदाज़ा भी नहीं था कि कभी वो टीवी का एक जाना-माना चेहरा बन जाएंगी।

दिव्यांका नें अपनी पढ़ाई भोपाल के कार्मल कान्वेंट हाईस्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने नूतन कॉलेज ज्वाइन किया जहां उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई की। कॉलेज टाइम से ही दिव्यांका फैशन और मॉडलिंग से ज्यादा स्पोर्टस और एडवेंचर गेम्स में दिलचस्पी रखती थी। ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि दिव्यांका कभी एनसीसी कैडेट भी थीं और शूटिंग उनका फेवरेट स्पोर्ट होता था।

जब पहली बार थामी थी बंदूक
दिव्यांका ने जब पहली बार हाथों में बंदूक थामी तभी से वो शूटिंग की दीवानी हो गई थी। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि टीवी वर्ल्ड में आने के काफी पहले उन्होंने तय कर लिया था कि शूटिंग के शौक को करियर बनाऊंगी। दिव्यांका को रायफल चलाने का पहला मौका एनसीसी में ही मिला। दिव्यांका के मुताबिक उनके पापा-मम्मी भी एनसीसी कैडेट रह चुके थे इसलिए वे उन्हें आर्मी ऑफिसर बनाना चाहते थे। वो भी अपने इंट्रेस्ट का काम कर रही थी लेकिन कॉलेज में पहुंचते ही पूरी थीम बदल गई। दिव्यांका बतातीं हैं कि उनकी रॉयफल शूटिंग बहुत अच्छी थी। एक बार उन्होंने 10 शॉट रायफल शूटिंग में 99 नंबर हासिल किए थे, भोपाल रायफल क्लब में ये एक रिकॉर्ड है, जिसे कोई नहीं तोड़ पाया है।

ऐसे शुरू हुआ टीवी का सफर
दिव्यांका कहतीं हैं कि उनके टीचर्स ने ही उनके डांसिंग और एक्टिंग के टैंलेंट को पहचाना और दूरदर्शन के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने छोटी-मोटी डिबेट, नाटक, स्टेज शो करने शुरू कर दिए। इसके बाद उनकी जिंदगी में वो पल आया जब उन्हें मिस भोपाल के रूप में चुना गया। मिस भोपाल बनने के बाद मुंबई का रूख किया। साल 2004 में जीटीवी चैनल पर इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज नाम का एक टैलेंट शो लांच हुआ था।

वे बतातीं हैं कि जब मैं इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने भोपाल से दिल्ली पहुंची तो वहां कई इंटरनेशनल मॉडल्स को देख कर होश उड़ गए लेकिन किस्मत ने साथ दिया और मेरा सिलेक्शन हो गया। साल 2004 में जीटीवी चैनल पर इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज नाम का एक टैलेंट शो लांच हुआ था। इस कॉन्टेस्ट में किस्मत ने उनका साथ दिया और उनका सिलेक्शन हो गया।

जब पहली बार आया ऑडिशन के लिए कॉल
एक दिन मुंबई से ऑडिशन के लिए कॉल आया। मैं विश्वास नहीं कर पा रही थी। मैंने तत्काल नेट पर सीरियल और प्रोडेक्शन हाऊस के बारे में पढ़ा, तो लगा यह कॉल सच है और मैं मुंबई के लिए निकल गई। ऑडिशन में सिलेक्ट हुई और 2006 में जीटीवी के शो बनू मैं तेरी दुल्हन के जरिए पहली बार टीवी पर आयी। इसके बाद कभी मुड़कर नहीं देखा और आज भी यह सफर जारी है।