5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एडवांस मेडिकल कॉलेज : वादा-खिलाफी की सजा भुगत रहे 150 मेडिकल स्टूडेंट्स

एडवांस मेडिकल कॉलेज का मामला

2 min read
Google source verification
medical college

भोपाल। सरकार की वादाखिलाफी के चलते शहर के 150 होनहार मेडिकल स्टूडेंट्स का भविष्य चौपट होने की कगार पर है। एक साल से ना तो इनकी पढ़ाई हो पा रही है ना ही वे अगली परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं। दरअसल मामला एडवांस मेडिकल कॉलेज का है। प्रदेश सरकार ने एडवांस मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए एमसीआइ का एक सहमति पत्र डीएंडएफ (डिजायरबिलिटी एंड फिजिबिलिटी) मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को दिया था।

इसमें सरकार ने किसी भी दशा में कॉलेज बंद होने पर यहां के छात्रों की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया था। अब अनिमितताओं के चलते यह कॉलेज बंद हो चुका है ऐसे में इसमें पढ़ रहे 150 छात्र सडक़ पर आ गए हैं। यह छात्र बीते दो महीने से आंदोलन कर अपना हक मांग रहे हैं, लेकिन सरकार से लेकर विभाग के अधिकारी कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं।

समाचार पत्रों में सूचना देने को कहा

इन छात्रों द्वारा अपने हक के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। मामले को लेकर बुधवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि इस मामले की अगली सुनवाई की जानकारी समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाई जाए ताकि इससे जुड़े सभी अधिकारी सुनवाई के लिए उपस्थित हो सके। छात्रों के अधिवक्ता आदित्य संघवी ने बताया हाईकोर्ट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग, डीएमई और कॉलेज अधिकारियों सहित अन्य लोगों को नोटिस जारी हुए थे लेकिन सभी ने नोटिस ना मिलने की बात कह कर सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में अब कोर्ट ने सुनवाई की जानकारी अखबारों में देने के निर्देश दिए हैं।

1 मई से महीनेभर नहीं चलेंगी कई ट्रेन

भोपाल में रेल ट्रैक के मरम्मत कार्य के लिए रेलवे मई में ट्रैफिक ब्लॉक ले रहा है। इसके चलते एक मई से 31 मई तक कई ट्रेनों को पूरी तरह हो कुछ को आंशिक निरस्त किया गया है। इसके साथ ही कुई ट्रेनों परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इस दौरान गाड़ी संख्या 51671/51672 इटारसी-सतना -इटारसी पैसेंजर, इटारसी- सतना रेलखंड पर स्तिथ सभी स्टेशनों पर हॉल्ट लेकर चलेगी।