
दो साल बाद वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में पुलिसकर्मी दिखाएंगे काबिलियत
भोपाल. मप्र्र पुलिस के जवान खेल प्रतियोगिताओं के जरिये अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करेंगे। मप्र पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के लिए शेड्यूल तय कर दिया गया है। इसके मुताबिक 30 अप्रेल तक सभी जिलों और बटालियनों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के चलते दो साल से खेल प्रतियोगिताओं पर विराम लगा था, पर अब फिर से इसे शुरू किया गया है। जिला एवं बटालियन से मप्र के छह जोन के लिए टीम का चयन होगा, जो भोपाल में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में दमखम आजमाएंगे। हालांकि अभी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तारीख तय नहीं की गई हैं, पर लाल परेड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी की जा रही हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक जिला एवं बटालियन स्तर पर चयनित किए गए खिलाडिय़ों और टीम को प्रेक्टिस के लिए जोन स्तर पर रखा जाएगा। यहां बता दें मप्र पुलिस के छह जोन में पूर्वी जोन जबलपुर, पश्चिमी जोन इंदौर, उत्तरी जोन ग्वालियर, मध्य जोन भोपाल, विसबल उत्तरी जोन ग्वालियर और विसबल दक्षिणी जोन भोपाल शामिल है।
इन खेलों में होगी जोर-आजमाइश
स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिताओं के लिए हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉटर स्पोट्र्स की टीम का चयन होगा। इसके अलावा जूडो, कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, तैराकी, क्रॉस कंट्री, जिम्नास्टिक, वूशू-ताइक्वांडो, योग समेत एथेलेटिक्स में शामिल दौड़ समेत अन्य स्पर्धाओं में पुलिसकर्मी भागीदारी करेंगे। स्टेट लेवल की टीम तय होने के बाद देश के अन्य राज्यों में खेलों के हिसाब से होने वाली नेशनल प्रतियोगिताओं में ये खिलाड़ी शामिल होंगे। दिल्ली से राज्यवार अलग-अलग खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी जाती है।
Published on:
12 Apr 2022 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
