24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे को खोने के बाद हाथ जोड़कर पिता ने कहा- बच्चों को अकेला न छोड़ें

मां से फोन पर कहा कुछ अच्छा खाने के लिए लाना...मां घर पहुंची तो फांसी पर झूलता मिला बेटा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 25 Jan 2022, 3:34 PM IST

bhopal_suicide.jpg

भोपाल. भोपाल के अशोकागार्डन इलाके में एक 6वीं क्लास के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त बच्चा घर पर अकेला था। मां बेटी के साथ उसकी आंसरशीट जमा करने के लिए स्कूल गई थीं। बच्चे ने घटना से पहले मां को फोन कर कहा था कि कुछ अच्छा खाना लेकर आया। मा जब घर लौटी तो बेटे को फांसी के फंदे पर झूला पाया। घटना के बाद बच्चे के पिता ने हाथ जोड़कर दूसरे परिजनों से अपील की है कि बच्चों को अकेला न छोड़ें।


मां से फोन कर कहा-कुछ अच्छा खाने के लिए लाना...
अशोकागार्डन इलाके की एकतापुरी कॉलोनी में रहने वाले अक्षत सिंह पेशे से फोटोग्राफर हैं। रोजाना की तरह सोमवार को भी वो सुबह काम पर चले गए। पत्नी स्नेहलता बेटी को लेकर उसकी आंसरशीट जमा करने के लिए स्कूल गई थीं और 6वीं क्लास में पढ़ने वाला रुद्राक्ष घर पर अकेला था। रुद्राक्ष ने मां को फोन लगाकर कहा था कि जब घर लौटें तो कुछ अच्छा खाने के लिए लेती आएं। लेकिन बाजार से होते हुए जब देर शाम मां घर पहुंची तो रुद्राक्ष को फांसी पर लटका पाया। तुरंत परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रुद्राक्ष ने मां के दुपट्टे का फंदा बनाकर सीलिंग फंदे से बांधा था। बताया जा रहा है कि उसने सीलिंग फैन से फंदा बांधने के लिए पलंग पर एक टेबिल रखी और फिर सीलिंग फैन से फंदा बांधा।

यह भी पढ़ें- पति बनना चाहता था गैंगस्टर लेकिन पत्नी से महंगा पड़ गया पंगा

पिता की गुहार- बच्चों को अकेला न छोड़ें
बेटे रुद्राक्ष की मौत के बाद पिता अक्षत सिंह ने हाथ जोड़कर अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को घर पर अकेला न छोड़ें। उन्होंने रोते हुए कहा कि बच्चे टीवी में क्राइम के सीरियल देखकर नया-नया एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष पढ़ने लिखने में होशियार था और मोबाइल गेम भी नहीं खेलता था और उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। फिर न जाने उसने ऐसा क्यों किया।

देखें वीडियो- भाई की शादी में डांस करते-करते मौत