25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति बनना चाहता था गैंगस्टर लेकिन पत्नी से महंगा पड़ गया पंगा

पत्नी से पंगा लेने के कारण शुरु होने से पहले ही खत्म हुआ पति का बदमाशी का करियर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Jan 2022, 7:43 PM IST

mandsaur.jpg

मंदसौर. मंदसौर में गैंगस्टर बनने का सपना देखने वाले एक युवक को पत्नी से पंगा लेना महंगा पड़ गया और उसका बदमाशी का करियर शुरु होने से पहले ही खत्म हो गया। आरोपी युवक उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से काफी प्रभावित था और उसी की तरह खुद की गैंग बनाना चाहता था लेकिन वो अपनी गैंग बना पाता इससे पहले ही उसने पत्नी से पंगा ले लिया जिसका नतीजा ये है कि आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे है।

पत्नी से पंगा पड़ा महंगा
मामला मंदसौर के सीतामऊ इलाके का है। जहां रहने वाले एक युवक ने पत्नी को मायके से वापस ससुराल न भेजे जाने से नाराज होकर ससुराल में जाकर फायरिंग की थी। पति की इस हरकत की शिकायत पत्नी व उसके परिजन ने पुलिस में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक अनिल कालबेलिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनिल को पिस्टल बेचने वाले आरोपी को भी पकड़ा है। पुलिस को दोनों आरोपियों के मोबाइल से उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की तस्वीरें मिली हैं। सीतामऊ थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने बताया कि अनिल कालबेलिया नाम के युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तरार किया गया था जिसकी निशानदेही पर उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है जिसने उसे पिस्टल उपलब्ध कराई थी। दोनों ही आरोपियों की जांच करने पर उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की तस्वीरें मिली हैं। दोनों उसी की स्टाइल में जिन्दगी जीना चाहते थे।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर की पत्नी को हुआ कोरियर बॉय से प्यार, 2 साल लिव इन में रहने के बाद टूटा शादी का सपना


कौन था दुर्लभ कश्यप
बता दें कि दुर्लभ कश्यप उज्जैन का एक गैंगस्टर था वो एक एक खास ड्रेस कोड, सोशल मीडिया के जरिए धमकी और गैंग का प्रचार करता था। दुर्लभ को उज्जैन का सबसे बड़ा डॉन बनना था। माथे पर लाल टीका, आंखों में सुरमा और कंधे पर गमछा, यही दुर्लभ कश्यप और उसके गैंग की पहचान थी। 18 साल की उम्र तक दुर्लभ पर 9 मामले दर्ज हो चुके थे, वो 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आया था और 20 साल की उम्र में अपराध की दुनिया का पोस्टर बॉय बन कर मारा गया था। आज भी आपराधिक प्रवृत्ति के युवा दुर्लभ कश्यप के मुरीद हैं।

देखें वीडियो- अपराधियों के आशियानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर