भोपाल

मानसून में ‘गोवा’ जाना पड़ेगा महंगा, 12000 रुपए का मिल रहा है टिकट

-मानसून सीजन में महंगी हो गई हवाई यात्रा-छुट्टियों की वजह से डिमांड बढ़ी, बेतहाशा वृद्धि से विमानन मंत्रालय भी हैरान-गोवा का स्पॉट फेयर 12 हजार तक पहुंचा, दिल्ली के लिए 5 हजार का ऑफर

2 min read
Jun 07, 2023

भोपाल। विमानन कंपनियों ने मानसून सीजन में एकाएक किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट का स्पॉट फेयर 12000 रुपए तक पहुंच गया है। जबकि टिकट की दर 4500 रुपए तय है। दिल्ली और मुंबई के लिए इमरजेंसी में सात से 8000 खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि टिकट की दर 5500 रुपए तक सीमित है। विमानन कंपनियों की बेतहाशा किराया वसूली परकेंद्रीय विमानन मंत्रालय ने हैरानी जताई है।

राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हाल ही में गोवा के लिए शुरू हुई डायरेक्ट फ्लाइट का स्पॉट फेयर 12000 तक पहुंच चुका है जबकि टिकट की दर 4500 रुपए तय है। इसी प्रकार दिल्ली एवं मुंबई के लिए भी इमरजेंसी में आपको 7 से 8000 तक खर्च करने पड़ सकते हैं जबकि टिकट दर 5500 तक सीमित है। विमानन कंपनी एयर इंडिया एवं इंडिगो द्वारा बेतहाशा किराया वसूली के मामले में केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने भी हैरानी जताते हुए नियंत्रण का बात कही है।

केंद्र को देनी पड़ी दखल

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद हवाई यात्रा में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद केंद्र सरकार को दखल देना पड़ा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन किराया निर्धारण प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इससे भोपाल से अप डाउन करने वाले हवाई यात्रियों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

विमानन कंपनियों को सिंधिया की दो टूक

कुछ खास हवाई रूटों के किराये में बढ़ोतरी पर केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानन कंपनियों से कहा है कि वे किराए को वाजिब स्तर पर बनाए रखने की व्यवस्था करें।

अहमदाबाद के लिए अब दो उड़ानें

भोपाल-अहमदाबाद फ्लाइट अहमदाबाद से दोपहर 3.35 बजे चलकर शाम 5.05 बजे भोपाल आती है। भोपाल- अहमदाबाद रात 9.10 बजे रवाना होकर 10.45 बजे पहुंचती है। बीच के घंटों में भोपाल से रायपुर और रायपुर से भोपाल के बीच आवागमन करती है। बुधवार से शुरू होने वाली नई उड़ान सुबह 12.25 पर आएगी एवं रात 1.45 पर अहमदाबाद के लिए वापस जाएगी।

सवा लाख पहुंची यात्री संख्या

भोपाल एयरपोर्ट से प्रतिमाह हवाई यात्रियों की संख्या अब सवा लाख तक पहुंच गयी है। बीते शनिवार को एक दिन में 4500 लोगों ने हवाई यात्रा की जो अब तक का रिकॉर्ड है।

ये है बढ़ने की वजह

दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बेंगलुरू, दिल्ली-भोपाल और मुंबई-कोच्चि इस वक्त किसी भी रूट के लिए हवाई टिकट बेहताशा बढ़ा हुआ है। विशेषज्ञ इसकी बड़ी वजह देश की चौथी सबसे बड़ी एयरलाइंस गो फर्स्ट की 3 मई से उड़ान बंद होना वजह मान रहे हैं। गो-फर्स्ट हर हफ्ते औसतन 1500 फ्लाइट्स का संचालन करती थी। एक वजह जून में गर्मियों की छुट्टी की वजह से वेकेशन होना भी है।

Updated on:
07 Jun 2023 05:56 pm
Published on:
07 Jun 2023 05:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर