13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 अक्टूबर से 6 दिन बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक करीब 6 दिन तक बंद रहेंगे, इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
22 अक्टूबर से 6 दिन बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

22 अक्टूबर से 6 दिन बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

भोपाल. मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक करीब 6 दिन तक बंद रहेंगे, इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। दशहरे के बाद जारी हुए इस आदेश से बच्चों से लेकर शिक्षकों तक सभी के चेहरे पर खुशी की लहर छाई है।

जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में दीपावली अवकाश की घोषणा कर दी है, जिसके तहत अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 6 दिन का पूर्ण अवकाश रहेगा, इन दिनों में बच्चों से लेकर शिक्षकों तक किसी को भी स्कूल जाने की टेंशन नहीं रहेगी, ये माह सभी के लिए मौज मस्ती भरा रहेगा, क्योंकि इस माह में सभी को जमकर छुट्टियां मिल रही है। आईये जानते हैं, और कितने दिन रहेगी इस माह में स्कूल की छुट्टियां।


रविवार का अवकाश
इस माह सभी को 9 अक्टूबर, 16 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को रविवार का अवकाश भी मिलेगा, इस प्रकार आनेवाले दिनों में करीब 10 दिन की छुट्टियां तो आसानी से मिल ही रही है, अगर कोई बच्चा या शिक्षक रविवार देखकर एक दो दिन की छुट्टी और भी ले ले, तो उसे 8-10 दिन का छुट्टी मिल जाएगी।