
भोपाल। कोलार रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान के विराट स्वरूप का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित मुकेश महाराज के श्रीमुख से भागवत सुनकर के भक्त भक्तिमय हो गए। पंडित मुकेश महाराज ने कहा कि संसार में जो नदियां हैं वो भगवान की नाडिय़ां हैं। संसार में जो पर्वत हैं वे भगवान की अस्थियां और सारे संसार के वृक्ष भगवान की रोमावली रोमकूप हैं। इस माध्यम से यह संदेश पर्यावरण के लिए भी है कि अगर हम नदियों को नष्ट करते हैं। नदियों को अपवित्र करते हैं तो प्रभु को अपवित्र करेंगे। इसीलिए मनुष्य को सदा पर्वत, नदियों, तालाबों के साथ पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना भगवान को दुखी करने जैसा है।
कृष्ण-रुक्मिणी विवाह में मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
इधर, पुत्र अपने माता-पिता और गुरु के ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकता। स्वयं श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता से भी यही कहा है। जो पुत्र अपने माता-पिता की सेवा, आदर-सम्मान के साथ नहीं करता, वह चाहे जो भी हो उसे नरक ही प्राप्त होगा। यह बात व्यास पीठ से भगवताचार्य पण्डित जयप्रकाश भारद्वाज ने भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कही।
नीलकण्ड कालोनी करोंद में चल रही भागवत कथा में कथाव्यास ने उपस्थित श्रद्धालुओं पर अमृतवर्षा करते हुए उद्धव-गोपी संवाद सुनाया और कहा कि श्रीकृष्ण ने गोपियों को ज्ञान संदेश देने के लिए उद्धव जी को उनके पास भेजा था। उन्होंने कहा कि भगवान के साक्षात दर्शन होते है भगवान ने सदा ही बुराई का नाश किया है। वहीं कोलार स्थित मां पहाड़ा वाली सेवा समिति के तत्वावधान में नयापुरा स्थित पहाड़ी मंदिर पर ७ से १३ जनवरी तक भागवत कथा होगी। भगवान ने पूतना को मारा कंस का वध किया बकासुर, अकासुर का वध कर पृथ्वी से राक्षसों का नाश किया। इस अवसार पर उपस्थित श्रृद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।
प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ शुरू
गुरु गोविंदसिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अरेरा कॉलोनी गुरुद्वारे में शुक्रवार को अखंड पाठ की शुरूआत हुई। अखंड पाठ में गुरु की महिमा सुनाई गई। इसी प्रकार शनिवार को रात्रि में दीवान सजेगा और कीर्तन होगा अखंड पाठ का समापन रविवार सात जनवरी को किया जाएगा। इस दिन सुबह सात से दोपहर दो बजे तक विशेष कीर्तन दरबार होगा। प्रवक्ता गुरचरण सिंह अरोरा ने बताया कि प्रकाश पर्व के चलते गुरुद्वारे में आकर्षक साज सज्जा की गई है।
Published on:
06 Jan 2018 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
