
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह को लेकर ही कांग्रेस पार्टी में विरोधी सुर उठने लगे हैं। एआईसीसी सदस्य एवं महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विश्व बंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए दिग्विजय लगातार हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने में लगे हैं। उनकी राय को लोग पार्टी की राय मान बैठते हैं, ऐसे में पार्टी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने दिग्विजय की जुबां लगाम लगाने का आग्रह पार्टी अध्यक्ष से किया है।
विश्वबंधु राय ने चि_ी में लिखा है कि कमलनाथ की सरकार गिराने में भी उनकी भूमिका रही है। उनकी इस भूमिका की जांच होना चाहिए। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी इनकी भूमिका की समीक्षा होना चाहिए। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता ने लिखा कि पार्टी ने गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित जहां-जहां की उन्हें जिम्मेदारी मिली, वहां-वहां पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस नेता के बयान से भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट किया कि अभी तक तो मध्य प्रदेश की जनता एवं भाजपा ही मानती थी कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाधार किया है लेकिन अब तो कांग्रेस ने भी प्रमाणित कर दिया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ साथ कांग्रेस का भी बंटाधार किया है। वहीं मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज करते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस के युवराज के राजनीतिक गुरू दिग्विजय सिंह की हिन्दु विरोधी मानसिकता के खिलाफ अब उन्हीं की पार्टी में आवाज बुलंद हो गई है। अब देखना है कि मैडम सोनिया गांधी एक्शन लेती हैं या फिर दिग्विजय के हिन्दु विरोधी बयानों का समर्थन करती हैं।
Published on:
14 Jul 2021 01:13 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
