24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माथे पर तिलक लगाने के होते हैं कई चमत्कारी फायदे, जानें कौन सा तिलक लगाना होता है शुभ

हिन्दू धर्म में तिलक लगाना अनिवार्य होता है, हर तिलक का अपना अलग महत्व होता है, जानिए किस दिन लगाएं कौन सा तिलक...

3 min read
Google source verification
Importance of Tilak in Hinduism

Importance of Tilak in Hinduism

भोपाल। माथे पर तिलक लगाने की परंपरा प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। किसी भी धार्मिक आयोजन में आने वाले मेहमानों का स्वागत-सत्कार तिलक लगाकर ही किया जाता है। पूजा से पहले भी माथे पर तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आम तौर पर चंदन, कुमकुम, मिट्टी, हल्दी, भस्म आदि का तिलक लगाने का विधान है। अगर कोई तिलक लगाने का लाभ तो लेना चाहता है, पर दूसरों को यह दिखाना नहीं चाहता, तो शास्त्रों में इसका भी उपाय बताया गया है। कहा गया है कि ऐसी स्थ‍िति में ललाट पर जल से तिलक लगा लेना चाहिए।

पंडित जी बताते है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के सातों दिनों का अपना अलग महत्व होता है। इसी प्रकार हर दिन तिलक का भी अपना महत्व होता है। वैसे तो तिलक कई प्रकार के होते हैं जैसे मृतिका, भस्म, चंदन, रोली, सिंदूर, गोपी आदि लेकिन दिन के अनुसार माथे पर तिलक लगाने से कुंडली से संबंधित ग्रहों को शुभ फल देने वाला बनाया जा सकता है। जानिए किस दिन लगाना चाहिए कौन सा तिलक....

सोमवार

सोमवार का दिन देवो के देव महादेव शिव भगवान का होता है। सोमवार का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए अपने मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए आप सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन विभूति या भस्म भी लगा सकते हैं। इससे आपका मन पूरी तरह से शांत रहेगा।

मंगलवार

मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता है। मंगलवार का स्वामी ग्रह मंगल है। ये लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने से ऊर्जा और कार्यक्षमता में विकास होता है। इससे मन की उदासी और निराशा हट जाती है। दिन पूरी तरह से सुखमय बीतता है।

बुधवार

बुधवार का दिन भगवान गणेश और मां दुर्गा का माना जाता है। इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध ग्रह। इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है।

गुरुवार

इस दिन को बृहस्पति वार भी कहा जाता है। इस दिन के देवता ब्रम्हा जी को माना जाता है. इस दिन का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस दिन सफेद चन्दन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर लेप को माथे पर लगाना चाहिए या टीका लगाना चाहिए। ऐसा करने से से मन में पवित्र और सकारात्मक विचार आते हैं।

शुक्रवार

शक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन होता है। इन्हें धन की देवी भी कहा जाता है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। इस दिन लाल चंदन लगाने से जहां तनाव दूर रहता है वहीं इससे भौतिक सुख- सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर भी लगा सकते हैं।

शनिवार

शनिवार का दिन भैरव, शनि और यमराज का माना जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है शनि ग्रह। इस दिन विभूत, भस्म या लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए जिससे भैरव महाराज प्रसन्न रहते हैं और किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते है।

रविवार

रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य का माना जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य ग्रह जो ग्रहों के राजा हैं। इस दिन लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं। भगवान विष्णु की कृपा रहने से व्यक्ति को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है साथ ही यश और सम्मान बना रहता है।

ये होते हैं तिलक लगाने के फायदे


- माथे पर नियमित रूप से तिलक लगाने से मस्तक में तरावट आती है. लोग शांति व सुकून अनुभव करते हैं. यह कई तरह की मानसिक बीमारियों से बचाता है।

- हर दिन चंदन का तिलक अपने माथे पर लगाते हैं तो दिमाग में सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्राव संतुलित तरीके से होता है, जिससे उदासी दूर होती है और मन में उत्साह जगता है।

- माथे पर तिलक लगाने से सिरदर्द की समस्या में कमी आती है।

- चंदन का तिलक लगाने वाले का घर अन्न-धन से भरा रहता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।