15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल के शुभेंद्र ने महज 88 घंटों में 1200 किमी साइकिल दौड़ाई

एमपी की राजधानी भोपाल के बिजनेसमैन शुभेंद्र सिंह ने प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। उन्होंने फ्रांस में आयोजित साइकिल रेस में जोरदार प्रदर्शन किया। 1200 किमी की इस साइकिल रेस को शुभेंद्र सिंह ने महज 88.45 घंटे में पूरा कर दिखाया।

less than 1 minute read
Google source verification
shubendra.png

साइकिल के साथ शुभेंद्र सिंह।

एमपी की राजधानी भोपाल के बिजनेसमैन शुभेंद्र सिंह ने प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। उन्होंने फ्रांस में आयोजित साइकिल रेस में जोरदार प्रदर्शन किया। 1200 किमी की इस साइकिल रेस को शुभेंद्र सिंह ने महज 88.45 घंटे में पूरा कर दिखाया। प्रतियोगिता में 160 देशों से 8000 लोगों ने हिस्सा लिया था। शुभेंद्र डेढ़ साल से इसकी तैयारी कर रहे थे। वे गोवा में आयोजित आयरनमैन में भी हिस्सा ले चुके हैं।

इस प्रतियोगिता में 160 देशों से 8000 लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत से ही 300 प्रतिभागी शामिल थे। 116 प्रतिभागियों ने तय समय 90 घंटे में 1200 किमी की दूरी तय की। शुभेंद्र ने बताया कि यह रेस 20 अगस्त को शाम 6.15 बजे शुरू हई और 24 अगस्त को 12.15 बजे खत्म हो गई।

फ्रांस में यह प्रतियोगिता 1891 से हो रही है। शुभेंद्र के मुताबिक इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सहनशक्ति और सब्र काफी जरूरी है। साइकिलिंग के दौरान खाना-पीना और आराम सभी शामिल होता है। चिप की मदद से आपकी ट्रैकिंग भी होती रहती है।

रेस का ट्रैक उतार-चढ़ाव वाला- शुभेन्द्र ने बताया कि रेस का ट्रैक उतार-चढ़ाव वाला था। एक किमी चढ़ाई और फिर उतार था। इस कारण हर चार घंटे में 80-90 किमी साइकिल चलाकर आराम करता था। खाना खाकर थोड़ी नींद भी लेता था। अंतिम 100 किमी मैंने 6 घंटे में पूरा किया।

अकेले आयरनमैन के तीनों चैलेंज को पार किया था- शुभेंद्र डेढ़ साल से इसकी तैयारी कर रहे थे। वे गोवा में आयोजित आयरनमैन में भी दो बार हिस्सा ले चुके हैं। पहली बार दोस्तों के साथ आयरनमैन रिले में भाग लिया था। दूसरी बार अकेले आयरनमैन के तीनों चैलेंज को पार किया था।