9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में आज अमित शाह की तीन सभाएं, 2014 में भाजपा ने जीती थी ये तीनों सीटें

एमपी में आज अमित शाह की तीन सभाएं, 2014 में भाजपा ने जीती थी ये तीनों सीटें

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

May 02, 2019

amit shah

एमपी में आज अमित शाह की तीन सभाएं, 2014 में भाजपा ने जीती थी ये तीनों सीटें

भोपाल.पीएम मोदी की रैली के बाद आज (2 मई) भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। अमित शाह आज तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह, राजगढ़ लोकसभा सीट के ब्यावरा में मंदसौर लोकसभा के मानसा में और देवास लोकसभा सीट के लिए आष्टा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले अमित शाह मध्यप्रदेश में मुरैना और खजुराहो लोकसभा सीट में रैली कर चुके हैं। अमित शाह जिन तीन लोकसभा सीटों पर रैली करेंगे वहां छठवें चरण में 12 मई को वोटिंग होनी है।

अमित शाह मध्यप्रदेश में ताबड़ तोड़ रैली कर 2014 के प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में लगे हैं। शाह की सभा से पहले बुधवार को पीएम मोदी ने भी इटारसी में जनसभा को संबोधित किया था। बता दें कि मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल को छह सीटों पर वोट डाले गए थे। बाकी के बचे 23 सीटों पर 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले जाएंगे। अमित शाह आज जिन तीनों लोकसभा सीटों पर रैलियों को संबोधित करेंगे 2014 में भाजपा ने इन तीनों सीटों पर जीत दर्ज की थी।


तीसरी बार एमपी दौरे पर अमित शाह
लोकसभा चुनाव के लिए अमित शाह का ये मध्यप्रदेश में तीसरा दौरा है। इससे पहले शाह खजुराहो और मुरैना लोकसभा सीट में रैली को संबोधित कर चुके हैं।

एमपी में अभी तक तीन रैलियां कर चुके हैं पीएम मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी सीधी लोकसभा सीट और महाकौशल की जबलपुर लोकसभा सीट के साथ होशंगाबाद लोकसभा सीट में रैली कर चुके हैं। सीधी में रैली के माध्यम से पीएम मोदी ने विंध्य पर फोकस किया था। वहीं, पीएम मोदी ने बुधवार को होशंगाबाद के इटारसी में जनसभा को संबोधित किया था। इस रैली के माध्यम से पीएम मोदी ने बैतूल, होशंगाबाद सीट को कवर करने की कोशिश की थी।