
भोपाल। वुमन और गर्ल्स में आत्मविश्वास और आत्म सुरक्षा की भावना जगाने के उद्देश्य से आनंद नगर के भारतीय योग अनुसंधान में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर के दौरान अब तक 200 से अधिक वुमन और गल्र्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कार्यक्रम सचिव विवेक गौड़ ने बताया कि जिस तरह से महिलाओं व लड़कियों के साथ आपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए महिलाओं का आत्मविश्वास डगमगाने लगा है। लोग अपनी लड़कियों को अकेले घर से बाहर निकलने देने से डरने लगे हैं। ऐसे माहौल में सेल्फ डिफेंस जैसे कार्यक्रम आत्मविश्वास की भावना जागने में काफी मददगार साबित होंगे।
नि:शुल्क है प्रशिक्षण शिविर
शिविर महिलाओं और गर्ल्स के लिए नि:शुल्क रखा गया है। जिसकी शुरुआत में 30 लड़कियों ने भाग लिया था जिसके बाद अब संख्या 200 के ऊपर पहुंच गई है। इस शिविर में स्कूल टीचर्स सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रहे हैं, जो अपने व्यस्त शैड्यूल में से समय निकालकर इन महिलाओं और लड़कियों को ट्रेंड कर रहे हैं।
'गुड एंड बैड टच की भी करा रहे पहचान
इस शिविर में गर्ल्स को 'गुड एंड बेट टच की पहचान भी करा रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे- मोबाइल, टेब या आईफोन के सही तरीके समझाने के साथ स्पोट्र्स इंज्युरी की जानकारी भी दे रहे हैं।
टैलेंटेड खिलाडिय़ों का होगा सलेक्शन
इस शिविर के दौरान इन महिलाओं और गर्ल्स को गेम्स भी सिखाए जा रहे हैं। जिसमें कटवॉफ, रस्साकसी, शटलरन, खो-खो और फुटबॉल जैसे गेम्स शामिल है। जिससे वे फिट भी हो सकें। वहीं फुटबॉल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली लड़कियों का स्पेशल कैंप भी लगाया जाएगा। जिसके बाद टैलेंट खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। जिससे वे फिट भी हो सकें। वहीं फुटबॉल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली लड़कियों का स्पेशल कैंप भी लगाया जाएगा। जिसके बाद टैलेंट खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
Published on:
02 May 2018 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
