7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंक ज्योतिष 20 अक्टूबर 2018: आपके लिए कौन सा नंबर शनिवार को रहेगा सबसे खास!

ऐसे पहचानें अपना मूलांक...
4 min read
Google source verification
ank shastra 20 oct. 2018

अंक ज्योतिष: आपके लिए कौन सा नंबर 20 अक्टूबर 2018 को रहेगा सबसे खास!

भोपाल। हम हमेशा अपना आने वाला कल जानने के लिए आतुर रहते हैं। वहीं इसके साथ ही यह भी जानना चाहते हैं कि हम क्या करें जो हमारे लिए अच्छा हो, इन्हीं सबके लिए ज्योतिष हमें पहले से ही कई बातों का ज्ञान करा देता है।

अंक ज्योतिष के जानकार एसके पाठक के अनुसार ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से राशि का महत्व होता है उसी प्रकार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान होता है। जैसे नाम के अनुसार राशि होती है, वैसे ही हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है, अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।

जानिये क्या कहता है आपका मूलांक...
1. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। प्रभावी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य बनेगा।

2. आर्थिक दबाब बना रहेगा। व्यवसाय में सावधानी बरतें। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। मन अशांत रहेगा।

3. नई योजना सफल होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। घर में आनन्द रहेगा।

4. पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी। उच्चस्तरीय परिचय का लाभ मिलेगा। व्यवसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

5. नए कार्य में निराशा होगी। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा।

6. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभप्रद स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह होगा।

7. नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सहोदरों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा।

8. स्वजनों की ओर से उपेक्षा मिलेगी। विपरीत स्थितियों से परेशानी होगी। व्यावसायिक लाभ कम होगा।

9. मन में आशा का संचार होगा। योजनाएं पूर्ण होंगी। उन्नति के समाचार से खुशी होगी। घर में शुभ कार्य होगा।

आपका आज का राशिफल Rashifal of 20Oct. 2018: इन राशियों वालों के लिए रहेगा खास!...

1. मेष : मानसिक शान्ति तो रहेगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएं नहीं।

2. वृषभ : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों में सम्बन्धों में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान अभी रहेंगे। अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुंचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं।

3. मिथुन : कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा।

4. कर्क : मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें।

5. सिंह : मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा।

6. कन्या : किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी। परन्तु स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं।

7. तुला: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।

8. वृश्चिक : नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी ज़रूरत है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है।

9. धनु :नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सन्तोषजनक स्थिति रहेगी। परन्तु स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे।

10. मकर :जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता-पिता को सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

11. कुंभ :मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भेदभाव रहेंगे। परन्तु पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते।

आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। अगर आप थोड़ी देर अनुभवी लोगों की संगत में गुज़ारेंगे, तो आपको काफ़ी ज्ञान मिलेगा।

12. मीन: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त।

लोग आपको आशाएं और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं।