
,,
भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 27 जुलाई 2015 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे आइआइएम शिलोंग में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। आज उन्हें मिसाइल मैन, राष्ट्र पुरुष, एक महान दार्शनिक, सच्चा मार्गदर्शक, महान वैज्ञानिक और न जानें किन-किन उपाधियों और नामों से पुकारा जाता है। वैसे तो देश के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन ही एक मिसाल है, लेकिन यहां हम आपको बता रहें हैं उनके चंद महान विचार जो आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलने की ताकत रखते हैं... तो आइए खुद से निकलते हैं, कुछ नया बुनते हैं...
1. सपने देखें मगर ऐसे
- इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।
- सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो हैं, जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
- महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
- सपने हमेशा बड़े देखो
2. चमकना है तो पहले जलो..
- अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलो।
3. शिक्षक महान है
टीचिंग एक बहुत ही महान पेशा है जो, किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
4. विज्ञान मानवता के लिए तोहफा विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाडऩा नहीं चाहिए।
5. हमेशा बड़ा सोचो, छोटी सोच अपराध है हमेशा बड़ा सोचना चाहिए। मुश्किलों में भी हौंसला बनाए रखना जरूरी है।
6. नई सोच की बात व्यक्ति में अविष्कार करने की हिम्मत होनी चाहिए। अविष्कार करो, जो दूसरा नहीं कर पा रहा है, उसे करने की हिम्मत रखो, तभी अलग मुकाम हासिल कर पाओगे।
7. मैं ही कर सकता हूं वे हमेशा लोगों को यही कहते थे कि कोई भी काम मैं ही कर सकता हूं। दूसरों के ऊपर काम डालने या काम को टालने से वह कभी भी ठीक से नहीं होगा।
8. आप अकेले नहीं सारा ब्रह्मांड आपका दोस्त है आसमान की ओर देखें। हम अकेले नहीं हैं। पूरा ब्रह्मांड हमारा दोस्त है और जो सपना देख रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं उन्हें बेहतरीन फल देने की कोशिश कर रहा है।
9. युवाओं को संदेश
युवाओं को मेरा संदेश है कि कुछ अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।
Updated on:
27 Jul 2023 03:33 pm
Published on:
27 Jul 2023 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
