11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव: माधवराव सिंधिया सिंचाई परियोजना के सर्वे की मंजूरी, तीन नादियों में प्रस्तावित है योजना

पार्वती, काली सिंध और चंबल नदी पर यह परियोजना प्रस्तावित है।
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Sep 07, 2020

उपचुनाव: माधवराव सिंधिया सिंचाई परियोजना के सर्वे की मंजूरी, तीन नादियों में प्रस्तावित है योजना

उपचुनाव: माधवराव सिंधिया सिंचाई परियोजना के सर्वे की मंजूरी, तीन नादियों में प्रस्तावित है योजना

भोपाल. मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव से पहले जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विभाग की समीक्षा बैठक में 5500 करोड़ की माधवराव सिंधिया परियोजना के लिए सर्वे का काम शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। पार्वती, काली सिंध और चंबल नदी पर यह परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना से कृषि, सिंचाई, उद्योगों और पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा। मंत्री सिलावट ने केन बेतवा परियोजना के लिए जल्दी ही उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री के साथ दिल्ली में बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जल संसाधन मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए की अतिवर्षा के बाद प्रदेश में डेम, तालाब, नहरों की क्या स्थिति है, इसके निरीक्षण के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित की जाए जो उपरोक्त संरचना की वास्तविक स्थिति समीक्षा कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

मंत्री सिलावट ने अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिए की प्रति नियुक्ति पर दूसरे विभागों गए अधिकारियों वापस विभाग में बुलाया जाए। विभाग में किसी भी अधिकारी की पदस्थापना के समय वरिष्ठता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सीनियर पद पर जूनियर की नियुक्ति नहीं होना चाहिए। अतिवर्षा के समय यदि सम्बन्धित अधिकारी डेम, तालाब और फील्ड में नहीं गए है तो उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया जाए। संभाग स्तर पर विभागीय कमेटी गठित की जाए जो अपने क्षेत्रो में स्थित सभी डेम तालाब का निरीक्षण करें और सम्बन्धित जल संरचनाओं की ऑडिट रिपोर्ट 8 दिन में प्रस्तुत करे।

अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने कहा कि विभाग ने अति वर्षा के समय सभी बांधों पर कंट्रोल रूम से चौकसी रखी गई है। सभी बांध और तालाब सुरक्षित है। बैठक में प्रदेश में सभी बड़े बांध और अन्य बांध की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि लगभग सभी बाध क्षमता अनुसार भर चुके है।