26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेयर आलोक शर्मा बने वास्तुशास्त्री, खुद सुधार रहे सरकारी बंगले का वास्तु दोष

भोपाल के मेयर आलोक शर्मा अब वास्तुशास्त्री भी बन गए हैं। यह बात उन्होंने खुद स्वीकार की है कि उनके साथ जो भी गलत हो रहा है वह सरकारी बंगले के वास्तुदोष के कारण हो रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Pankaj Shrivastav

Jul 07, 2017

Bhopal

bhopal

भोपाल। क्या आप जानते हैं कि महापौर आलोक शर्मा एक वास्तुशास्त्री भी हैं। उन्हें ज्योतिष और अंकशास्त्र का भी ज्ञान है और इसी ज्ञान की बदौलत वे अपने सरकारी बंगले का वास्तु दोष दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह कोई उड़ती हुई अफवाह नहीं बल्कि उनके द्वारा खुद कबूल की गई हकीकत है। मीडिया में दिए गए एक इंटरव्यू में मेयर साहब ने स्वीकार किया है कि उनके सरकारी बंगले में वास्तु दोष है।

bhopal

जिस वजह से वे ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं और उनके हितैषी उनके खिलाफ होते जा रहे हैं। वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले सतना के महापौर भी अपने सरकारी बंगले में वास्तु दोष होने की बात स्वीकार कर चुके हैं।

बदल लिया एंट्रेंस
हाल ही में महापौर आलोक शर्मा ने अपने बंगले में वास्तु दोष अनुभव किया। उन्होंने कहा कि वे जो भी निर्णय लेते हैं उसका प्रभाव गलत पड़ रहा है। जिसका असर सरकारी कामकाज के साथ जीवन पर भी पड़ा है। इसलिए उन्होंने सबसे पहले अपने घर का प्रवेश द्वार बदल लिया है।

bhopal


सरकारी बंगले में प्रवेश के लिए अब तीसरा गेट बनवाया गया है। 74 बंगले स्थित उनके बी 32 नंबर के सरकारी निवास पर दो दरवाजे हुआ करते थे, मगर अब यहां तीसरा दरवाजा भी बनाया जा रहा है।



दरवाजे का होगा पूजन
मेयर शर्मा ने कहा कि मैं खुद धर्म और ज्योतिष के बारे में जानता हूं। वास्तु दोष के बारे में भी जानकारी रखता हूं। इसलिए खुद महसूस किया है सरकारी बंगले में वास्तुदोष होने से मेरा काम प्रभावित हो रहा है। यह बात उन्होंने मीडिया में खुद स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही नए दरवाजे का निर्माण हो जाएगा और इसका विधिवत पूजन के साथ उद्घघाटन किया जाएगा।

bhopal

यह भी टंगी नींबू-मिर्च
आलोक शर्मा अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्हें सरकारी बंगले में वास्तु दोष दिखा है। इसके पहले सतना के महापौर भी सरकारी बंगले में खुद को बेहद परेशान महसूस कर चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने घर के दरवाजे से लेकर नगर निगम में खुद के दफ्तर के बाहर तक नींबू-मिर्च टांग दी थी।

ये भी पढ़ें

image