असल में पंचायतें अब तक आत्मनिर्भर नहीं बन पाईं हैं। इसका नुकसान लोगों को उठाना पड़ रहा है। बड़े आयोजन गांवों में कर पाना मुश्किल है। इसके चलते विकासखंड मुख्यालयों की मदद लेनी पड़ती है। कई पंचायतों में तो विवाह जैसे आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों को ठहराने के लिए सामुदायिक भवन तक नहीं हैं। कुछ के पास वर्षों पुराने पंचायत भवन हैं, जो जर्जर हो चुके हैं तो कुछ आबादी बढ़ने के साथ ही छोटे पढ़ने लगे हैं।