जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़ के मुताबिक, वार्ड 17 के अंतर्गत विशेष केंद्रीय सहायता योजना से सांवेर रोड(sanwer road) पेट्रोल पंप से शिवशक्ति नगर हनुमान मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य किया जाना है। इस सड़क निर्माण के लिए शनिवार दोपहर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सोनाली विजय परमार, पार्षद संध्या राधाकिशन जायसवाल आदि उपस्थित थे। निर्माण एजेंसी को हिदायत दी है कि गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए।