IND vs NZ Final : यह रविवार फिर खास है। इस दिन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच(IND vs NZ Final) है। इस दिन दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। ग्वालियराइट्स ने भी इस रोमांचक मैच का लुत्फ उठाने के लिए खास तैयारियां की हैं। मैच के लिए शहर के होटलों आदि जगहों पर बिग स्क्रीन लगाई जा रही है, वहीं मल्टीप्लेक्स में भी मैच के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।