24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम्प्यूटर कारोबारी से सात लाख लूटने के प्रयास में नाकामयाब हुए लुटेरे पकड़ाए

दस साल पहले भी दिया था लूट की वारदात को अंजाम, कारोबारी को कोर्ट से मिले रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Ram kailash napit

•

Updated: 1 Nov 2018, 3:03 AM IST

news

Robbers

भोपाल. कम्प्यूटर कारोबारी से सात लाख रुपए लूटने में नाकामयाब हुए लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। लुटेरे एक बड़ी वारदात की सजिश रचते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार हुए लुटेरों में एक लुटेरा कारोबारी से हार्ड ***** खरीददता था। उसे कारोबारी के लेन-देन का पता था, इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। इधर, लुटेरों के हाथ से बचे कारोबारी के रुपए आचार संहिता के चलते पुलिस ने जब्त कर लिए थे, जो लेखा-जोखा बताने के बाद कोर्ट से मिल गए हैं।

डीआइजी धमेन्द्र चौधरी ने बताया कि लुटेरे पुराने हैं, दस साल पहले भी लुटेरों ने आंखों में मिर्ची झोंककर एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बताया गया है कि पकड़े गए लुटेरों में मुख्य आरोपी सफदर है। सफदर ने पूछताछ में बताया कि एमपी नगर में उसका सीसीटीवी कैमरे लगाने का व्यवसाय है। वह कम्प्यूटर कारोबारी प्रकाशचंद्र गुप्ता के यहां से सीसीटीवी कैमरों की फिटिंग के लिए हार्ड ***** खरीदता था, सफदर दो-तीन सालों से गुप्ता के नकद कारोबार के बारे में जानता था। 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे कारोबारी गुप्ता जब अंकुर कॉम्पलेक्स स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी कॉम्पलेक्स के नीचे तीन युवकों ने नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया था। उसने ही अपने रिश्तेदार बिलाल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। मामले में हबीबगंज पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

10 साल पहले आंख में मिर्च झोंककर लूटे थे 6 लाख रुपए
डीआइजी चौधरी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में शाहिद मोहम्मद और इमरान खान पुराने लुटेरे हैैं। दस साल पहले दोनों ने मिलकर निशातपुरा थाना क्षेत्र के भानपुर इलाके में आंखों में मिर्च झोंककर छह लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सफदर के कहने पर वे लूट की वारदात में शामिल हुए थे। पुलिस को मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि रापडिय़ा जोड़ के पास जामुन के पेड़ के नीचे मौजूद कुछ संदिग्ध युवक बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। उनके पास हथियार भी हैैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच और कटारा हिल्स थाने की टीम को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक सफेद रंग की कार और काले रंग की बाइक के साथ पांच युवक मौजूद थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम सफदर खान, इमरान खान, शाहिद मोहम्मद, बिलाल यार खान और हनीफ खान बताए गए हैं। उनके पास से कार, बाइक और हथियार जब्त कर लिए गए हैं।