आप के मुखिया अरविन्द केजरीवाल 20 दिसम्बर को भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता को भी संबोधित करेंगे। करौंद स्थित दशहरा मैदान में होने वाली इस रैली में पार्टी 5 से 7 हजार के करीब लोगों के जुटने की उम्मीद लगा रही है। पार्टी की प्रवक्ता नेहा बग्गा का कहना है कि केजरीवाल जनता के सामने नोटबंदी समेत मध्यप्रदेश सरकार के घोटालों को लेकर अपनी बात रखेंगे। खैर, फिलहाल तो पार्टी कार्यकर्ताओं की मानें तो 'चंदा' बिना पार्टी का 'धंधा' मंदा ही चल रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि फंड रेजिंग जैसे पारंपरिक तरीके से ही पार्टी अपना कामकाज चलाएगी।